पाकुड़

गांवों का दौरा कर जनसमस्याओं से विधायक हुए रुबरु

The MLA visited the villages and became face to face with the problems of the people.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।

पाकुड़। बीते रविवार को झारखंड की विधायक निसात आलम ने सदर प्रखण्ड अन्तर्गत चेंगाडांगा, सितापहाड़ी, उदयनारायणपुर  पंचायत के विक्रमपुर आदि गांवों का दौरा कर ग्रामीणों से सीधा संवाद किया और उनकी समस्याओं से अवगत हुईं। इस दौरान ग्रामीणों ने विधायक जी के समक्ष स्वास्थ्य सेवाएं,  बिजली, पेयजल, सड़क, म्यूटेशन, चापाकल, नाली-निकासी समेत कई मूलभूत समस्याएं रखीं। वही महिलाओं ने विशेष रूप से मुख्यमंत्री मंइयां सम्मान योजना के तहत ऑनलाइन आवेदन करने के बावजूद राशि नहीं मिलने, राशन कार्ड में परिवार के सदस्यों का नाम जोड़ने सहित अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित समस्याओं से विधायक को अवगत कराया। ग्रामीणों की समस्याएं गंभीरता से सुनने के बाद विधायक मोहतरमा निसात आलम जी ने ग्रामीणों को भरोसा दिलाते हुए कहा कि आपकी हर समस्या मेरी प्राथमिकता है। संबंधित विभाग के पदाधिकारियों से बात कर समाधान के लिए हर संभव प्रयास करूंगी। मौके पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीकुमार सरकार, प्रखंड अध्यक्ष मानसारुल हक, विधायक प्रतिनिधि गुलाम अहमद उर्फ़ बकुल, अल्पसंख्यक विभाग के जिला अध्यक्ष शाहीन परवेज, महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष शहनाज़ बेगम, सोशल मीडिया चेयरमैन पियारुल इस्लाम, मुखिया आसिफ़ इक़बाल उर्फ़ राजू, सोफ़ी शेख, शाहिद इक़बाल उर्फ़ चंचल, रामविलास महतो, मोहम्मद सिराजुद्दीन शेख, अनारुल शेख, जमीरुल अंसारी, मर्शीद आलम, सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button