अमरोहा
अमरोहा के पीठखेड़ा गांव में तेंदुए का आतंक
किसान के कुत्ते को मार डाला, वन विभाग ने पिंजरा लगाया

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अमरोहा : रजबपुर थाना क्षेत्र के गांव पीठखेड़ा में तेंदुए का आतंक बढ़ता जा रहा है। पिछले दो सप्ताह से गांव की आबादी के पास तेंदुआ पांच-छह बार दिखाई दे चुका है।
मंगलवार रात करीब 10 बजे तेंदुए ने आम के बाग में घुसकर एक पालतू कुत्ते पर हमला किया। कुत्ते की मौके पर ही मौत हो गई। बाग के मालिक रामवीर सिंह ने ज्ञानेंद्र सिंह से यह बाग ठेके पर लिया है। घटना के समय रामवीर और उनका बेटा विपिन कुमार बाग की रखवाली कर रहे थे।
तेंदुए की आहट सुनते ही पिता-पुत्र ने शोर मचाया और ग्रामीणों को सूचना दी। बड़ी संख्या में ग्रामीण लाठी-डंडे लेकर मौके पर पहुंचे। शोर-शराबा सुनकर तेंदुआ गन्ने के खेत में छिप गया। कुत्ते के अवशेष बाग से कुछ दूरी पर मिले।
सूचना मिलते ही डायल 112 और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने काफी देर तक कॉम्बिंग की, लेकिन तेंदुआ नहीं मिला। बुधवार दोपहर वन विभाग ने उच्चाधिकारियों की अनुमति से जंगल में पिंजरा लगाया है। पिंजरे में बकरी को चारा बनाकर रखा गया है।
इस दौरान विपिन कुमार, गुरमीत चौधरी, सचिन कुमार, राहुल, रामवीर सिंह समेत कई ग्रामीण मौजूद रहे



