पाकुड़

कर्माटांड़ प्रखंड क्षेत्र के खूंटाबांध में हथियारबंद अपराधियों ने दिया घटना को अंजाम

Armed criminals carried out the incident in Khuntabandh of Karmatand block area.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
जामताड़ा। जिले के कर्माटांड़ प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत ग्राम खूंटाबांध में बीती रात लगभग 12 बजे के बाद हथियारबंद अपराधियों ने एक बड़ी लूट की वारदात को अंजाम दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, हेमलाल रजवार के घर में देर रात अचानक 8 से 10 की संख्या में अज्ञात अपराधी छत के रास्ते पहुंचे। अपराधियों ने पहले घर की छत पर चढ़कर स्थिति का जायजा लिया, इसके बाद सीढ़ी के सहारे नीचे कमरे में प्रवेश कर गए। घर में घुसते ही अपराधियों ने परिवार को बंदूक का नोक दिखाकर दहशत फैला दी, जिससे घरवाले भयभीत होकर चुपचाप बैठे रहे। अपराधियों ने पूरे घर को खंगालते हुए अलमारी और बक्सों को तोड़ा तथा वहां रखे कीमती सामानों पर हाथ साफ कर दिया। हेमलाल रजवार के अनुसार, लुटेरों ने लगभग 3 लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के जेवरात और करीब 25 से 30 हजार रुपये नगद लूट लिए। घटना के दौरान अपराधियों ने परिवार के सदस्यों को कमरे में ही बंधक बनाकर रखा, ताकि किसी तरह की शोर-शराबा या प्रतिरोध न हो सके। घटना को अंजाम देने के बाद सभी अपराधी अंधेरे का फायदा उठाते हुए फरार हो गए। सुबह होने पर पीड़ित परिवार ने इसकी सूचना स्थानीय थाना को दी। पुलिस मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया और आसपास के क्षेत्रों में छानबीन शुरू कर दी है। इस घटना से पूरे गांव में दहशत का माहौल है। पुलिस ने जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button