अमेठी

आम आदमी पार्टी को अमेठी में जोर का झटका

जिला अध्यक्ष सहित सभी पदाधिकारियों ने सामूहिक त्यागपत्र दिया

प्रदेश नेतृत्व की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

अमेठी। जिले में आम आदमी पार्टी को जोर का झटका लगा है। प्रदेश नेतृत्व की कार्यप्रणाली और सांगठनिक कार्यों के वर्कलोड से परेशान आप की जिला कार्यकारिणी ने सामूहिक रूप से त्यागपत्र दे दिया है। जिला अध्यक्ष हरिशंकर जायसवाल ने सभी पदाधिकारियों के साथ प्रदेश अध्यक्ष को इस्तीफा भेजा है।
उत्तर प्रदेश में जनाधार बढ़ाने के लिए आप के प्रदेश नेतृत्व की ओर से कार्यक्रम पर कार्यक्रम लगाए जा रहे हैं।सहालग के मौसम में पदाधिकारी अपनी व्यक्तिगत और सामाजिक जिम्मेदारियों को निभाने के लिए संगठन को समय नहीं दे पा रहे हैं। पार्टी के जिला प्रभारी संगठन के कार्यों के लिए अन्य काम छोड़ने का दबाव बनाने पर एक जिला पदाधिकारी से हाट टाक हो गई। जिला महासचिव धर्मेंद्र शुक्ल ने जिलाअध्यक्ष को इसकी जानकारी दी। जिला अध्यक्ष भी खासे नाराज हुए और सोमवार की शाम जिला कार्यकारिणी और सभी पदाधिकारियों के सामूहिक इस्तीफे प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह के पास भेज दिया।
जिला अध्यक्ष हरिशंकर जायसवाल की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार जिलाध्यक्ष के साथ जिला महासचिव धर्मेंद्र नाथ शुक्ल, घनश्याम सोनी,पवन कुमार सरोज, संदीप कुमार, शिवम् प्रजापति, सतीश श्रीवास्तव, लक्ष्मी सोनी कविता कश्यप,सलीम राइन,रियाज फौजी, मुनव्वर सैफी, निरंजन कोरी आदि पदाधिकारियों ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।
जिला अध्यक्ष हरिशंकर जायसवाल ने बताया कि स्वयं के इस्तीफे के साथ उन्होंने पूरी कार्यकारिणी का त्यागपत्र निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह को भेज दिया है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button