सिंगरौली
एसपी ऑफिस के नाक के नीचे जम रहा जुए का फण, कोतवाली पुलिस की कार्यशैली पर सवाल

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
सिंगरौली । सिंगरौली जिला मुख्यालय में एसपी ऑफिस के नाक के नीचे कोतवाली क्षेत्र के देवरा ग्राम में बड़े स्तर पर जुआ खेला जा रहा है। आसपास के कई जिलों से जुआरी पहुंचकर कुछ ही घंटों में लाखों रुपये की बाजी लगाते हैं। जुआ के इस खेल से पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े हो रहे हैं। दरअसल, बैढ़न कोतवाली क्षेत्र के देवरा ग्राम में नदी के ऊपर रेलवे क्रासिंग के पश्चिम शाम ढलते ही जुआरियों की महफिल सजने लगती है। जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है। इसमें लोगों द्वारा लाखों की बाजी लगाई जा रही है, उक्त चिन्हित स्थान पर लोग खुलेआम जुए के इस खेल को अंजाम दे रहे हैं। बावजूद कोतवाली पुलिस इनपर लगाम नहीं लगा पा रही है। बताते हैं कि यहां 2 हजार रुपये से लेकर 15 लाख रुपये तक का खेल चलता है। पर यह काम धड़ल्ले से चल रहा है। पुलिस का लापरवाही भरा यह रवैया अपने आप में कई सवाल खड़े कर रहे है। वहीं, स्थानीय सूत्रों की माने तो यह उक्त जुए का खेल कोतवाली पुलिस की मिलीभगत से काफी अर्शे से संचालित हो रहा है।



