शासकीय बा,उ,मा,विद्यालय चाँद में प्रार्थना व गीता वाचन कर गीता जयंती महोत्सव मनाया गया l

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो
छिन्दवाड़ा : गीता जयंती महोत्सव के लिये जिला कलेक्टर हरेंद्र नारायन के निर्देशानुसार जिला शिक्षा अधिकारी जी,एस,बघेल के मार्गदर्शन में आज गीता जयंती महोत्सव शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चाँद में प्राचार्य महेश कुमार रघुवंशी,के नेतृत्व में आयोजन किया गया । कार्यक्रम प्रभारी व राज्यपाल पुरुस्कृत शिक्षक राकेश कुमार मालवीय, ने बताया कि विद्यालय में छात्रों को इस महान अवसर पर जब भगवान श्रीकृष्ण ने कुरुक्षेत्र के युद्धभूमि में अर्जुन को दिव्य ज्ञान श्रीमद्भगवद्गीता,का उपदेश दिया था। यह दिन ज्येष्ठ शुक्ल एकादशी को मनाया जाता है l और इसे धर्म, कर्म और ज्ञान का पावन पर्व माना जाता है। यह दिन सत्य, धर्म और कर्तव्य पालन की शिक्षा देता है l की जानकारी देकर मां सरस्वती व भारत माता की पूजन से कार्यक्रम की शुरुआत की गई l और वंदन किया गया। इसके बाद श्रीमद्भागवत गीता के पंद्रहवे अध्याय का सभी ने भाव से वाचन व गायन किया l प्राचार्य रघुवंशी ने इस अवसर पर कहा कि भगवद्गीता को जीवन का मार्गदर्शक ग्रंथ माना जाता है l जिसमें जीवन के हर संकट का समाधान मिलता है। मालवीय ने इस पाठ का आशय बताया कि इस दिन गीता पाठ, यज्ञ, भजन,कीर्तन और प्रवचन के माध्यम से भगवान कृष्ण के उपदेशों को स्मरण किया जाता है। जिसमे संदेश मिलता है कि कर्मण्येवाधिकारस्ते मा फलेषु कदाचन मनुष्य को फल की चिंता किए बिना अपना कर्तव्य करते रहना चाहिए। योग कर्मसु कौशलम् हर कार्य को श्रेष्ठता व कुशलता से करना ही योग है। समत्वं योग उच्यते परिस्थितियों में समभाव रखना ही सच्चा योग है। इस अवसर पर सभी ने भक्ति भाव से कार्यक्रम में सहभागिता रही l



