जालौन

महिला शक्ति का सम्मान : भाजपा जिलाध्यक्ष उर्विजा दीक्षित के प्रथम आगमन पर उमड़ा जनसैलाब

पुष्प वर्षा कर हुआ भव्य स्वागत

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

उरई। भारतीय जनता पार्टी की दूसरी बार निर्वाचित महिला जिलाध्यक्ष उर्विजा दीक्षित के प्रथम जनपद आगमन के अवसर पर समर्थकों और कार्यकर्ताओं के उत्साह का अद्भुत नजारा देखने को मिला। जनपद में प्रवेश करते ही कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों, पटाखों और पुष्प वर्षा के साथ उनका भव्य स्वागत किया। शहीद भगत सिंह चौराहे पर स्थित नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि विजय चौधरी के आवास पर स्वागत समारोह का आयोजन किया गया, जहां परंपरागत तरीके से माल्यार्पण कर उन्हें सम्मानित किया गया।
जिलाध्यक्ष उर्विजा दीक्षित ने अपने संबोधन में कहा कि पार्टी ने जो भरोसा और दायित्व उन्हें सौंपा है, वे पूरी निष्ठा, समर्पण और संगठन की मजबूती के लिए कार्य करेंगी। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार महिला सशक्तिकरण, जनकल्याण और विकास कार्यों के प्रति संकल्पित है, और जालौन जिले को हर क्षेत्र में अग्रणी बनाने का लक्ष्य रखा गया है।
उन्होंने आगे कहा कि संगठन की मजबूती कार्यकर्ताओं की ऊर्जा और एकजुटता से ही संभव है। कार्यकर्ता परिवार की तरह साथ मिलकर आगे बढ़ें और भारतीय जनता पार्टी की जनहितकारी योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं।
इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि विजय चौधरी ने कहा कि उर्विजा दीक्षित को दोबारा जिलाध्यक्ष बनना यह प्रमाण है कि उनके नेतृत्व में संगठन ने उत्कृष्ट कार्य किया है, और आगे भी उनके मार्गदर्शन में संगठन नई ऊंचाइयों को छुएगा। उन्होंने उपस्थित कार्यकर्ताओं का आभार प्रकट करते हुए कहा कि यह जनसैलाब इस बात का प्रतीक है कि जनता और संगठन दोनों उनके नेतृत्व पर विश्वास रखते हैं।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से सभासद सनी चौहान, आशीष दुबे, अनुज नाग, महेश चौधरी, प्रशांत चौधरी, अनिकेत चौधरी सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे। पूरा स्वागत समारोह उत्साह, जोश और देशभक्ति के नारों से गूंज उठा और जनपद में एक यादगार पल बन गया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button