ललितपुर

यातायात माह नवम्बर का हुआ विधिवत समापन

एसपी ने वाहन चालकों को हेलमेट किये वितरित

महीने भर स्कूलों, सार्वजनिक स्थलों पर नुक्कड़ नाटकों से फैलायी जागरूकता
ललितपुर। एक माह से लगातार चले यातायात माह नवम्बर का सोमवार को विधिवत समापन हो गया। समापन अवसर पर एसपी मो.मुश्ताक ने दलबल के साथ कार्यालय के बाहर मुख्य मार्ग पर आने-जाने वाले वाहन चालकों को हेलमेट वितरण कर यातायात नियमों का पालन करने और सुरक्षित चलने का आह्वान किया। एसपी ने दो पहिया वाहन सवार महिलाओं, पुरुषों को हेलमेट बांटकर यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया। एसपी ने मुख्य बिन्दुओं पर अमल करने का आह्वान किया, जिसमें दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट अवश्य लगायें, दो पहिया वाहन चलाते समय तीन सवारी बैठकर ना चलें, बिना नंबर प्लेट के वाहन ना चलायें, नशे की हालत में वाहन ना चलायें, वाहन को ओवर स्पीड से ना चलायें, सड़क पर सदैव अपनी बायीं दिशा में चलें, वाहन चलाते समय मोबाइल का प्रयोग न करें, चार पहिया वाहन (कार) चलाते समय सीट बेल्ट का प्रयोग अवश्य करें, वाहनों में ब्लैक फिल्म का प्रयोग न करे, नाबालिग को वाहन न चलाने दें। समापन अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक कालू सिंह, क्षेत्राधिकारी यातायात राजेश कुमार श्रीवास्तव, क्षेत्राधिकारी मड़ावरा कृष्ण कुमार मिश्रा, प्रभारी निरीक्षक अनुराग अवस्थी, यातायात प्रभारी आलोक कुमार तिवारी, टीएसआई अब्दुल नफीस, टीएसआई साकेब हाशिमी के अलावा अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।
महीने भर में हुयी कार्यवाहियों का ब्यौरा
यातायात माह नवम्बर भर में हुयीं कार्यवाहियों के दौरान दो पहिया वाहन चलाते समय हेल्मेट का उपयोग न करने पर 4420 चालान, बाइक पर तीन सवारी बैठाने पर 785 चालान, चार पहिया वाहन में सीट बेल्ट न लगाने पर 202 चालान, वाहन चलाते समय मोबाइल, हेन्ड हेल्ड डिवाइस का उपयोग करने पर 151 चालान, नो पार्किंग के 628 चालान, बीमा न होने पर 637 चालान, फिटनेस न होने पर 63 चालान के अलावा अन्य अधिनियमों के तहत 886 वाहनों के चालान किये गये। पूरे माह भर में नियमों का पालन न करने वाले कुल 7772 वाहन चालकों का चालान कर कुल 1 करोड़ 18 लाख 70 हजार 800 रुपये का जुर्माना किया गया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button