बालाघाट

स्वदेशी उत्पादों के प्रचार प्रसार हेतु

स्वदेशी रथ यात्रा का आयोजन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

बालाघाट(म0प्र0)  : स्वदेश रथ यात्रा जिला बालाघाट के संबंध में आज दिनांक 01/01/2025  को सरस्वती स्कूल सभागृह में रखी गई थी, जिसमें सभी स्वदेशी जागरण मंच के सदस्य , व्यापारी संस्थाओं के सदस्य एवं समाजसेवियों ने हिस्सा लिया । बैठक बालाघाट में स्वदेशी रथ यात्रा जो बालाघाट आने वाली है। स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से स्वदेशी जागरण मंच द्वारा स्वेदशी रथ यात्रा निकाली जा रही है  । जो बालाघाट जिले में 3 तारीख को कटंगी में सिनेमा चौक में दोपहर 3 बजे प्रवेश करेगी , व्यापारियों के द्वारा स्वागत पश्चात बाजार चौक में सभा कार्यक्रम पश्चात वारासिवनी की और रवाना होगी जो वारासिवनी दो.5:00 बजे पहुंचेगी यह पर भी व्यापारियों द्वारा स्वागत एवं जय स्तंभ चौक पर सभा कार्यक्रम पश्चात बालाघाट शहर के लिए रवाना होगी  जो बालाघाट नगर में आगमन कल दिनांक 3.12.2025 शाम 6 बजे बालाघाट आगमन होने जा रहा है जो कालीपुतली 6:15, राजघाट चौक 6:25 गुजरी चौक 6:30, महावीर चौक 6:40, सुभाष चौक 6:45 , महाराणा प्रताप चौक 6:50 होते हुए 7:00 बजे हनुमान चौक में मंचीय कार्यक्रम में सभा आयोजित की जाएगी । जिसमें वक्ताओं द्वारा स्वेदशी वस्तुओं के उपयोग के लिए प्रेरित किया जावेगा एवं विदेशी वस्तुओं के बहिष्कार करने के बारे में बताया जावेगा। स्वेदशी रथ यात्रा का व्यपारियो द्वारा जगह जगह स्वागत किया जावेगा ।
आप सभी व्यापारी बंधुओ से निवेदन है कि जब यात्रा आपकी दुकान के सामने से निकले तब पुष्प वर्षा कर यात्रा का स्वागत करे साथ ही 7 बजे हनुमान चौक में कार्यक्रम में अपनी उपस्थिति एवं अपना अमूल्य समय देकर अवश्य पहुंचे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button