पाकुड़

पूर्व फल व्यवसायी वृद्ध की हत्या, हाथ पैर बंधा शव बरामद

Former fruit merchant murdered, body found with hands and legs tied

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
साहिबगंज नगर थाना क्षेत्र के गोपाल पुल के पास बुधवार की सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है क्षेत्र के पूर्व फल व्यवसायी विश्वनाथ गुप्ता उम्र लगभग75वर्ष की उनके ही तीन मंजिला घर में हत्या कर दी गई परिजनों ने बताया कि रोज की तरह वृद्ध अपने कमरे में सोए हुए थे सुबह जब भतीजे की बहन उन्हें जगाने गई,तो देखा कि वे जमीन पर गिरे पड़े हैं। इसके बाद भतीजा चंदन कुमार और परिवार के अन्य सदस्य मौके पर पहुंचे उन्होंने बताया कि वृद्ध के चेहरे,हाथ और पैर पर पैकिंग टेप से लिपटा हुआ था। उनका सिर फटा हुआ था।  गले से सोने का चेन और अंगूठी गायब थे। घर का अलमारी टूटा हुआ मिला।
परिजनों ने तुरंत नगर थाना में इसकी सूचना दी सूचना मिलते ही नगर थाना प्रभारी सह इंस्पेक्टर अमित कुमार गुप्ता, मुफ्फसिल थाना प्रभारी अनीश पांडेय,जीरवाबाड़ी थाना प्रभारी शशि सिंह,गंगा थाना प्रभारी लव कुमार,तथा मुख्यालय डीएसपी विजय कुशवाहा टीम के साथ घटना स्थल पर पहुंचे और जांच शुरू की,  मौके पर फॉरेंसिक टीम ने बारीकी से जांच की आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की खोज कर फुटेज सुरक्षित करने की प्रक्रिया शुरू की गई। देर शाम तक दुमका से डॉग स्क्वाड टीम के पहुंचने की संभावना जताई गई थी डीएसपी विजय कुशवाहा ने बताया कि पुलिस हर संभावित कोन से मामले की जांच कर रही है। चोरी, आपसी रंजिश और अन्य सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए तहकीकात जारी है वही खबर लिखे जाने तक पुलिस की जांच प्रक्रिया जारी थी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button