बरेली

मैक्स सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल नोएडा ने बरेली में विशेष ऑर्थों और स्पाइन ओपीडी सेवा शुरू की

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
बरेली। मैक्स सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, नोएडा ने बरेलीवासियों को राहत देते हुए ऑर्थोपेडिक्स और स्पाइन से जुड़ी बीमारियों के लिए विशेष ओपीडी सेवाएं शुरू की हैं। यह सेवा पांशुल फिजियोथेरेपी एंड रिहैबिलिटेशन सेंटर के सहयोग से शुरू की गई है। इस ओपीडी का उद्घाटन हॉस्पिटल के ऑर्थोपेडिक्स और स्पाइनल सर्जरी विभाग के निदेशक डॉ. वी. ए. सेंथिल कुमार की उपस्थिति में किया गया। अब वे प्रत्येक माह के तीसरे बुधवार को शाम 5 बजे से रात 8 बजे तक मरीजों को परामर्श देंगे। डॉ. सेंथिल ने बताया, “हम बरेली के लोगों के और निकट अपनी उच्चस्तरीय ऑर्थोपेडिक सेवाएं लाकर उत्साहित हैं। जोड़ संबंधी समस्याओं में लंबे समय तक दर्द, चलने-फिरने में कठिनाई, सूजन, या दुर्घटना के बाद की जटिलताएं शामिल हैं। यदि इनका समय रहते इलाज न हो तो जीवन की गुणवत्ता पर असर पड़ता है।” उन्होंने बताया कि गंभीर लक्षणों वाले मरीजों के लिए, जिन पर सामान्य उपचार असर नहीं करते, जॉइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी एक बेहतर विकल्प है। आधुनिक तकनीकों से अब सर्जरी के बाद तेजी से रिकवरी संभव है और अस्पताल में रुकने की अवधि भी कम हो गई है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button