नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
नीमकाथाना। मेघवंश जागृति संस्थान के तत्वावधान में बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर के महा परिनिर्वाण दिवस के अवसर पर 6 दिसंबर को प्रातः 11:00 से 02:00 बजे तक नीमकाथाना शहर के लक्ष्मी टॉकीज सिनेमा घर में बाबा साहेब पर बनी बाबा साहेब अंबेडकर फिल्म का निःशुल्क प्रदर्शन किया जाएगा। साथ ही दोपहर 02:00 से 03:00 बजे के मध्य एक सम्मान समारोह कार्यक्रम भी आयोजित होगा। जिसमें फुले फिल्म प्रदर्शन कमेटी के समस्त पदाधिकारी एवं सदस्य, समस्त भामाशाह तथा दो बार इंटरनेशनल ब्रॉन्ज मैडल हासिल कर देश व प्रदेश का नाम रोशन करने वाली समाज की पहलवान बेटी कोमल वर्मा व उनके कोच का भी सम्मान किया जाएगा। मेघवंश जागृति संस्थान के प्रदेशाध्यक्ष डॉ रणजीत महरानियां ने बताया कि हमारा प्रयास है कि फुले फिल्म की तरह ही समाज के जागरूक सदस्यों को बाबा साहेब के जीवन एवं आदर्शो को जीवंत रूप से रूबरू करवाकर उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि दी जाएगी।
इस फिल्म को देखने के लिए पहले आओ पहले पाओ की तर्ज पर आज से रजिस्ट्रेशन प्रारंभ किए जा रहे है। जिसके लिए इच्छुक समाज बंधु विभिन्न वाट्सअप ग्रुप एवं मेरे व्यक्तिगत मोबाइल नंबर 9694060130 पर अपना रजिस्ट्रेशन करवा सकते है। सभी समाजबंधुओं से पुनः करबद्ध निवेदन है कि पूर्व की भांति आप इस कार्यक्रम का हिस्सा बनकर महापुरुषों की प्रेरणा लेकर समाज हित में अपना अपेक्षित सहयोग प्रदान करने का प्रयास करे।



