बेतुल
बेतुल एमएसपी 2400 की मांग पर अड़ी गोंडवाना पार्टी
10 दिन में फैसला नहीं करने पर चक्का जाम की चेतावनी कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बैतूल। गोंडवाना गणतंत्र पार्टी ने मक्का फसल का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2400 रुपए प्रति क्विंटल किए जाने की मांग को लेकर कलेक्टर के माध्यम से शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय कृषि मंत्री, भारत सरकार नई दिल्ली और कलेक्टर बैतूल को ज्ञापन सौंपा। पार्टी ने साफ चेतावनी दी है कि यदि मध्य प्रदेश सरकार किसानों की मांग 10 दिनों में पूरी नहीं करती है, तो गोंडवाना गणतंत्र पार्टी उग्र आंदोलन और चक्का जाम कर अपनी मांगें मनवाएगी, जिसकी पूरी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।
ज्ञापन सौंपने वालों में गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के जिला अध्यक्ष तिरुमाल चिंतुलाल उइके, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष पिंकेश धुर्वे, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष आस्था उइके, रश्मि धुर्वे, आरती धुर्वे, मीडिया प्रभारी दादा पंकज इवने पाड़ी, मानू मर्सकोले (ब्लॉक अध्यक्ष घोड़ाडोंगरी), मोहन वट्टी (घोड़ाडोंगरी), विशाल धुर्वे, ब्लॉक अध्यक्ष बैतूल सुनील कवडे, ब्लॉक उपाध्यक्ष बैतूल, वरिष्ठ कार्यकर्ता तिरु. शिवदीन इवने, बिसना नर्रे, जेमन कवडे, मुनेश इवने, राजू इवने, पिन्टू धुर्वे, रमेश उइके, सम्मेलाल उइके, नत्थू धुर्वे, बिन्दु आहके, रामनाथ कवडे सहित बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे।



