मांझी परगना लहंती बैसी के बैनर तले हुई बैठक
The meeting was held under the banner of Manjhi Pargana Lahanti Baisi.
नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। लिट्टीपाड़ा में मांझी परगना लहंती बैसी के बैनर तले मंगलवार को सभी ग्राम प्रधानों की बैठक परगनेत छुतार किस्कू की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में बताया गया कि ग्राम प्रधानों की सम्मान राशि पिछले सात महीनों से बकाया है, जिसका जल्द भुगतान करने की मांग की गई। साथ ही आदिवासी विधवा एवं वृद्ध महिलाओं की पेंशन राशि बढ़ाकर 3000 रुपये करने की मांग रखी गई। बैठक में यह भी चर्चा हुई कि प्रधान बहाली से जुड़े कई केस पिछले 2–3 वर्षों से न्यायालय में लंबित हैं। ग्राम प्रधानों ने इन मामलों की जल्द सुनवाई कराकर खाली पड़े पदों को भरने की मांग की। बैठक में देश मांझी गुपीन मुर्मू, कार्तिक टुडू, मुंशी बेसरा, प्रधान मुर्मू, जोसेफ मुर्मू, बेंजामिन मरांडी सहित सैकड़ों ग्राम प्रधान उपस्थित थे।



