पाकुड़

विधायक निशात आलम जनसमस्याओं से हुए अवगत, त्वरित कार्रवाई के दिये निर्देश

MLA Nishat Alam became aware of public problems and gave instructions for immediate action.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। 02 दिसंबर 2025 (मंगलवार) को झारखण्ड विधानसभा चुनाव में सर्वाधिक मतों से विजयी रहे विधायक मोहतरमा निसात आलम जी ने सदर प्रखंड अंतर्गत मदनमोहनपुर पंचायत के गगनपहाड़ी, दुबराजपुर (पाली), नया पीतांबरा सहित कई गांवों का दौरा किया। दौरे के क्रम में विधायक जी ने ग्रामीणों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याओं की जानकारी ली।ग्रामीणों ने विधायक जी के समक्ष स्वास्थ्य सेवाएँ, बिजली, पेयजल, सड़क, म्यूटेशन, चापाकल, नाली-निकासी सहित कई मूलभूत समस्याएं रखीं, जिनके समाधान के लिए उन्होंने आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिलाया। इस अवसर जिला अध्यक्ष श्रीकुमार सरकार, प्रखंड अध्यक्ष मानसारुल हक ,जिला कोषाध्यक्ष असद हुसैन, प्रखंड पर्यवेक्षक अशोक दास , सोशल मीडिया चेयरमैन पियारूल इस्लाम ,मीरजहां विश्वास ,नजीकुल शेख, नूरुल मास्टर, मुखिया साउद शेख, दाऊद आलम सहित इस कार्यक्रम में कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button