पाकुड़

पाकुड़ प्रखण्ड सभागार में साप्ताहिक समीक्षात्मक बैठक आयोजित

Weekly review meeting held in Pakur Block Auditorium

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़ । सदर प्रखण्ड सभागार में प्रखण्ड विकास पदाधिकारी समीर अल्फ्रेड मुर्मू की अध्यक्षता में साप्ताहिक समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान सरकार द्वारा संचालित विभिन्न विकासात्मक एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की कार्य प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। बीडीओ ने सभी सम्बन्धित विभागीय कर्मियों को समय-bound तरीके से योजनाओं का क्रियान्वयन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। साथ ही लंबित मामलों की अद्यतन रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा।बैठक में अभियंता, पंचायत सचिव, रोजगार सेवक सहित अन्य विभागीय कर्मचारी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने क्षेत्र में संचालित कार्यों की स्थिति, लाभुकों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं तथा योजनाओं की निगरानी व्यवस्था पर भी चर्चा की। बैठक में प्रखण्ड पंचायत राज पदाधिकारी तेतु राय, बीपीओ अजीत कुमार टुडू जेई, पंचायत सचिव सहित रोजगार सेवक उपस्थित थे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button