अतुल्य गंगा की दो सदस्यीय टीम पहुंची साहिबगंज,चार स्थानों से कलेक्ट किया सैम्पल
A two-member team of Atulya Ganga reached Sahibganj and collected samples from four places.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
साहिबगंज गंगा नदी के प्रदूषण स्तर की जांच करने अतुल्य भारत की दो सदस्यीय टीम साहिबगंज पहुंची अतुल्य गंगा टीम के झारखंड प्रभारी सह भूवैज्ञानिक डॉ रणजीत कुमार सिंह के मार्गदर्शन में टीम ने साहिबगंज, मसकलैया,मोकिमपुर व राजमहल में गंगा जल का सैम्पल कलेक्ट किया इसके पूर्व टीम बिहार के पटना,मुंगेर,भागलपुर व कहलगांव से नमूना लेकर यहां पहुंची थी अतुल्य गंगा टीम में दिल्ली के टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी से पीएचडी शोधार्थी अविनाश कुमार व आनंद सेबेस्टियन शामिल हैं टीम आज राजमहल होते हुए बंगाल में प्रवेश करेगी। डॉ रणजीत सिंह ने बताया कि टीम ने यहां गंगा में डीओ मीटर के 17 पैरामीटर पर जल में ऑक्सीजन की जांच की डॉ रणजीत सिंह ने बताया कि साहिबगंज में गंगा जल में डीओ 6.78,पीएच 8.10,ईसी 502, टीडीएस 251 पाया गया है जबकि मोकिमपुर में डीओ 5.97,पीएच 9.01,ईसी 377 व टीडीएस189, शोभापुर घाट में डीओ7.63,ईसी 360,टीडीएस180,पीएच 8.49 एवं राजमहल में डीओ 5.83, ईसी 357,पीएच 8.41व टीडीएस 179 पाया गया है डॉ रणजीत कुमार ने बताया कि सबका साथ,हो गंगा साफ़ की भावना के साथ गंगा नदी के जल नमूना संग्रहण किया जा रहा है। यह मेजर जनरल वी. के.भुट्ट एवं प्रो. कर्नल के. सी.तिवारी के मार्गदर्शन में चल रहा है जल नमूना संग्रहण निरंतर जारी हैअंतिम चरण में गंगासागर तक पहुँचकर संपूर्ण जल गुणवत्ता परीक्षण को पूरा किया जाएगा।इस महत्वपूर्ण वैज्ञानिक प्रयास का उद्देश्य गंगा एवं यमुना नदियों की वर्तमान जल गुणवत्ता का समग्र मूल्यांकन करना तथा इसके आधार पर उपग्रह आधारित जल गुणवत्ता निगरानी प्रणाली का विकास करना है जिससे भविष्य में नदी संरक्षण और जल प्रबंधन को और अधिक प्रभावी बनाया जा सके।



