बरेली

पुलिस का बड़ा धमाका

275 गुम मोबाइल एक झटके में बरामद, 46 लाख का माल मालिकों को सौंपा

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। बरेली पुलिस ने एक बार फिर सराहनीय कार्य करते हुए आमजन के गुम हुए मोबाइल फोनों की बड़ी खेप बरामद की है। एसएसपी अनुराग आर्य के निर्देशन पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सर्विलांस सेल और थानों के कंप्यूटर ऑपरेटरों की संयुक्त टीम ने नवंबर माह में कुल 275 गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद किए हैं, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 46 लाख रुपये बताई जा रही है।
बरामदगी के बाद बुधवार को रिजर्व पुलिस लाइन्स स्थित रविन्द्रालय में एसपी ट्रैफिक मो अकमल खान द्वारा इन सभी मोबाइल फोनों को उनके असली मालिकों को सौंपा गया। मोबाइल पाकर लोगों के चेहरों पर खुशी साफ झलक रही थी और उन्होंने बरेली पुलिस के प्रयासों की सराहना की।
इन थानों ने 275 मोबाइल फोन किए बरामद सर्विलांस सेल 22, सुभाष नगर 20, बारादरी 20, प्रेम नगर 18, इज्जत नगर 18, भमोरा 15, कैंट 14, फरीदपुर 14, बहेड़ी 13, किला 12, कोतवाली 11, नवाबगंज 10, सीबीगंज 9, फतेहगंज पूर्वी 8, शेरगढ़ 8, आंवला 7, सिरौली 6, फतेहगंज पश्चिमी 6, शाही 5, बिशारतगंज 5, भुता 5, भोजीपुरा 5, बिथरी चैनपुर 4, शीशगढ़ 4, देवरनिया 4, हाफिजगंज 4, मीरगंज 3, क्योलड़िया 3 और अलीगंज थाने ने दो मोबाइल बरामद किए हैं।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button