गुलाब राय गुटगुटिया प्लस 2 विद्यालय के मैदान में खेलो झारखंड का प्रखण्ड स्तरीय प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
Khelo Jharkhand block level competition was organized in the ground of Gulab Rai Gutgutia Plus 2 School

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
जामताड़ा। करमाटांड प्रखण्ड के प्रखण्ड कल्याण पदाधिकारी रंजीत दास, प्रखंड सांख्यिकी पदाधिकारी ताराशंकर कुमार और बी पी ओ सावित्री किस्कू ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। प्रखंड कल्याण पदाधिकारी रंजीत दास ने प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल से बच्चों का शारीरिक और मानसिक विकास होता है। बच्चों में छुपी हुई खेल क्षमता की पहचान करना ही इस प्रतियोगिता का उद्देश्य है। बी पी ओ सावित्री किस्कू ने बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि करमाटांड प्रखंड के बच्चे प्रखंड,जिला और राज्य स्तर तक अपना नाम रौशन करें। अतिथियों ने सभी विद्यालय की टीम के छात्र -छात्राओं से परिचय प्राप्त किया। अंडर 14 के 200 मी बालिका दौड़ में झारखंड बालिका आवासीय विद्यालय कर्माटांड़ की छात्रा रीता मरांडी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया और उत्क्रमित मध्य विद्यालय पिपरा सोल की छात्रा लक्ष्मी कुमारी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया और उत्क्रमित मध्य विद्यालय पिंडारी की छात्रा रानी कुमारी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। अंडर 14 बालक वर्ग में 100 मीटर दौड़ में उत्क्रमित उच्च विद्यालय कालाझरिया के छात्र विजय टुडू ने प्रथम स्थान प्राप्त किया जबकि उत्क्रमित मध्य विद्यालय पिंडारी के छात्र अनिकेत मंडल ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। उत्क्रमित मध्य विद्यालय रिंगोचिंगो के छात्र विक्की मंडल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। अंडर 14 के 200 मीटर दौड़ के बालक दौड़ में उत्क्रमित मध्य विद्यालय जगन्नाथपुर के छात्र निमुल मरांडी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया जबकि उत्क्रमित मध्य विद्यालय पिपरा सोल के छात्र राकेश मरांडी ने द्वितीय स्थान और उत्क्रमित मध्य विद्यालय ताराबहाल के छात्र विशाल कुमार सिंह ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। अंडर 14 के 200 मी बालिका दौड़ में झारखंड बालिका आवासीय विद्यालय कर्माटांड़ की छात्रा रीता मरांडी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया और उत्क्रमित मध्य विद्यालय पिपरासोल की छात्रा लक्ष्मी कुमारी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया जबकि उत्क्रमित मध्य विद्यालय पिंडारी की छात्रा रानी कुमारी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया 200 मीटर अंडर17 बालक वर्ग में गुलाब राय गुटगुटिया प्लस टू विद्यालय के शिवदी हेम्ब्रम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया उत्क्रमित उच्च विद्यालय कालाझरिया के सोनू कुमार ने द्वितीय स्थान दिया जबकि उत्क्रमित उच्च विद्यालय कदरूडीह के जयदेव टुडू ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। अंडर-19 बालक वर्ग के 400 मीटर की दौड़ में गुलाब राय गुटगुटिया प्लस टू विद्यालय के गोविंद मुर्मू, 200 मीटर दौड़ में धुर्व पंडित और 100 मीटर दौड़ में मुफीद अंसारी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। विजयी प्रतिभागियों को मेडल और ट्रॉफी देकर पुरस्कृत किया गया। खेल का संचालन रेफरी सुरेश मिस्त्री और विद्यासागर स्पोर्ट्स एकेडमी के संचालक निवास कुमार मंडल ने किया। खेल के सफल संचालन में खेल शिक्षक नीतेश सेन,शिक्षक विद्या सागर,अमरनाथ दास, रामाशीष लाल, मनोज हेम्ब्रम, अजित कुमार तिवारी,परिमल मिश्रा,देवनारायण गुप्ता, सुधीर दास, खुर्शीद अनवर, दीपक कुमार निर्भय, सोभन लाल साहा, शिक्षिका जयंती रानी, बाबोनी बास्की, सुष्मिता दे, सीआरपी मकसूद अंसारी, राजेश गुप्ता,विनय भैय्या,ललन कुमार सहित विभिन्न विद्यालयों के प्रतिभागी छात्र छात्रा और नोडल शिक्षक उपस्थित रहे।


