झुंझुनू

प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद और शहीद खुदीराम बोस की जयंती मनाई 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
झुंझुनूं सूरजगढ़। राष्ट्रीय सरपंच संघ की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं  निवर्तमान सरपंच व प्रशासक मंजू तंवर के नेतृत्व में ग्राम पंचायत काजड़ा में देश के प्रथम राष्ट्रपति, संविधान सभा के अध्यक्ष, महान स्वतंत्रता सेनानी भारत रत्न डॉ. राजेंद्र प्रसाद व देश की आजादी के लिए मात्र 18 वर्ष की अल्पायु में फांसी पर चढ़ने वाले शहीद खुदीराम बोस की जयंती मनाई। बैठक में मौजूद लोगों ने महान स्वतंत्रता सेनानियों को जयंती पर नमन किया। आदर्श समाज समिति इंडिया के अध्यक्ष धर्मपाल गांधी ने डॉ. राजेंद्र प्रसाद के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा- डॉ. राजेंद्र प्रसाद स्वतंत्रता संग्राम के महान क्रांतिकारी नेता, महात्मा गांधी के अनुयायी, विधिवेत्ता, साहसी और बुद्धिमान व्यक्ति थे।  1917 में महात्मा गांधी द्वारा बिहार में किसानों के लिए शुरू किये गये चंपारण सत्याग्रह में भाग लेने के बाद गांधी जी से प्रेरित होकर डॉ. राजेंद्र प्रसाद वकालत छोड़कर स्वतंत्रता संग्राम से जुड़ गये और आजादी मिलने तक महात्मा गांधी द्वारा शुरू किए गए हर आंदोलन में भाग लिया। 1934 में वह कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने गये, इसके बाद दो बार फिर से कांग्रेस के अध्यक्ष बनाये गये। डॉ. राजेंद्र प्रसाद संविधान सभा के अध्यक्ष और राष्ट्र निर्माताओं में से एक थे। उन्हीं के नेतृत्व में भारत के संविधान का निर्माण किया गया। डॉ. राजेंद्र प्रसाद भारत के पहले व्यक्ति हैं, जो दो बार राष्ट्रपति पद के लिए चुने गये थे। उन्होंने अपना सारा जीवन देश की आजादी और आधुनिक राष्ट्र के निर्माण में लगा दिया। उनका सादगी भरा जीवन हम सबके लिए प्रेरणादायक है। इस अवसर पर राष्ट्रीय सरपंच संघ उपाध्यक्ष व निवर्तमान सरपंच एवं प्रशासक मंजू तंवर, जगदीश प्रसाद सैन, धर्मपाल गांधी, राकेश कुमार मनीठिया, शिक्षाविद् मनजीत सिंह तंवर, राय सिंह शेखावत, होशियार सिंह सिंगाठिया, रामप्रताप कटारिया, अनिल जांगिड़, प्रताप सिंह तंवर, अशोक कुमावत, कपिल गुर्जर, अनिल कलावटिया, धीरसिंह नायक, प्रकाश मेघवाल, रमेश गुर्जर, विनोद सोनी, संदीप शेखावत, प्रेम सिंह नायक, लीडर, विकास मारवाल, चंद्रकला, पूजा स्वामी, सुमन मेघवाल, माया सिंगाठिया आदि अन्य लोग मौजूद रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button