रामपुर शाहबाद
शाहबाद पत्रकार वेलफेयर एसोसिएशन के स्थापना दिवस पर कवि सम्मेलन का एसडीएम ने फीता काटकर किया उद्घाटन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
रामपुर शाहबाद। नगर में शाहबाद पत्रकार वेलफेयर एसोसिएशन रजिस्टर्ड के प्रथम स्थापना दिवस के मौके पर कवि सम्मेलन और मुशायरे का आयोजन किया गया। जिसमें तहसील स्तरीय अधिकारी और शहर समेत क्षेत्र की चुनिंदा हस्तियां शामिल रहीं। मंगलवार शाम ठीक 6 बजे एसडीएम आशुतोष कुमार ने फीता काटकर कार्यक्रम का उद्घाटन किया, साथ ही साथ तहसीलदार अमित कुमार और कोतवाल संजय कुमार विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए। कवि सम्मेलन और मुशायरे में नैनीताल, बदायूं, मुरादाबाद, रामपुर और शाहबाद के कवियों और शायरों ने समा बांधा। वही विधायक कांशीराम दिवाकर, समाजसेवी सुरेश बाबू गुप्ता, गन्ना समिति के चेयरमैन विवेक पांडे, व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष मुकेश चंद गुप्ता, राणा शुगर लिमिटेड के उपाध्यक्ष अमर शर्मा, नायब तहसीलदार हरीश जोशी और राजेश कुमार ने पत्रकारों का हौंसला बढ़ाते हुए उनके प्रयासों को सराहा। एसडीएम आशुतोष कुमार ने कहा कि पत्रकार भयमुक्त होकर सच्ची पत्रकारिता करें, प्रशासन सदैव उनके साथ खड़ा है। तहसीलदार अमित कुमार ने भी चौथे स्तंभ की मजबूती के लिए हरसंभव मदद की आश्वासन दिया। कोतवाली प्रभारी संजय कुमार ने कहा कि पत्रकार बिना लालच और भेदभाव के खबरों को प्रकाशित करते है, अगर कवरेज करने के दौरान पत्रकारों को कही कोई दिक्कत आती है, तो पुलिस सदैव उनकी सुरक्षा में तत्पर है। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य नुसरत बेग, जीजीआईसी प्रिंसिपल वंदना शर्मा, मुरादाबाद अध्यापक उत्तर प्रदेश अध्यापक परिषद के चेयरमैन राजीव शर्मा, एसआई रमेश सिंह, एसआई राजीव यादव, एसआई अतिशय जैन, एसआई अरविंद दीक्षित, एसआई चौहान, राणा शुगर मिल के एचआर मैनेजर मोहित कुमार, विहिप के नगराध्यक्ष शोभित गुप्ता, समाजसेवी जीके पाठक, वाहिद बेग, प्रवक्ता नजमत अली, पूर्व सभासद अरशद अली, बार के पूर्व अध्यक्ष आनंदपाल सिंह राजपूत, अन्नू रावत, लेखपाल राजकुमार शर्मा, राकेश यादव, डॉ आसिफ कुरैशी,मनीष शर्मा, वेदप्रकाश चंद्रवंशी, अमित चंद्रवंशी, शाकिर धर्मा, गंगा सहाय, यूनियन बैंक के मैनेजर शोभित टंडन शोएब अहमद,शज़मान आर्यन,मुख्य आरक्षी अनिल कुमार,आरक्षी अमित कुमार समेत पत्रकार एसोसिएशन के अध्यक्ष आफताब, महासचिव सिफत मियां, संरक्षक वीपी विद्यार्थी, संस्थापक एहसान खां, कार्यकारी अध्यक्ष अभिषेक शर्मा, कार्यकारी अध्यक्ष राजीव भटनागर, कार्यकारी अध्यक्ष आकाश शंकर, महिला विंग अध्यक्ष नेहा गुप्ता, संगठन मंत्री विनोद गुप्ता, विधिक सलाहकार सुहैल खां, उपाध्यक्ष शराफत हुसैन हस्सानी, कोषाध्यक्ष मुस्तफा अली, कनिष्ठ उपाध्यक्ष शावेज़ छोटे, संयुक्त सचिव फैजी खां, सचिव सुमित कश्यप, सचिव जहीर खां, सचिव फहीम आतिश, सचिव तकरीर अहमद, प्रचार मंत्री धर्मेंद्र सागर, कार्यालय प्रभारी शान मो आदि रहे।




