बरेली
जनपद में कुल 125 स्थाई/अस्थाई गो संरक्षण केंद्रों में कुल 23,803 निराश्रित गोवंशों को किया गया संरक्षित-मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी
निराश्रित गोवंशों के संरक्षण हेतु किए की जा रहीं उचित कार्यवाहियां

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली । मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ0 मनमोहन पांडे द्वारा अवगत कराया गया है कि जनपद में कुल 125 स्थाई/अस्थाई गौवंश आश्रय स्थलों, वृहद गो-संरक्षण केंद्रों, कॉजी हाउसों, नगर निगम/नगर पंचायत अंतर्गत स्थापित कान्हा उपवन एवं निजी गौशालाओं में कुल 23,803 निराश्रित/बेसहारा गोवंश को संरक्षित किया गया है। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि जिन गौशालाओं में क्षमता से अधिक गोवंश संरक्षित हैं उन्हें मा० मुख्यमंत्री निराश्रित गोवंश सहभागिता योजना के अंतर्गत सुपुर्दगी में दिए जाने की कार्यवाही की जा रही है।
उन्होंने बताया कि विकास विभाग, नगर विकास, पंचायतीराज विभाग, गृह विभाग, राजस्व विभाग एवं पशुपालन विभाग द्वारा गोवंश संरक्षक हेतु प्रत्येक विकास खण्ड एवं नगरीय निकायवार टीमें गठित की गई है, जिनके द्वारा अवशेष निराश्रित गोवंश को संरक्षित कराए जाने हेतु 05 वृहद गो संरक्षण केंद्र निर्माणाधीन है। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि विशेष निराश्रित गोवंश संरक्षण अभियान दिनांक 25 मई 2025 से दिनांक 02 दिसंबर 2025 तक कुल 719 निराश्रित गोवंशों को संचालित गो-आश्रय स्थलों में संरक्षित किया गया है, सड़कों एवं खेतों में अवशेष घूम रहे निराश्रित गोवंशों को पकड़ने की कार्यवाहियां प्रतिदिन की जा रही हैं।


