सिंगरौली

एनसीएल अंतरक्षेत्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता 2025-26 निगाही परियोजना में हुई सम्पन्न

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
सिंगरौली। बुधवार को एनसीएल की निगाही परियोजना में अंतरक्षेत्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता 2025-26 सम्पन्न हुई। 2 से 3 दिसम्बर, 2025 तक आयोजित इस प्रतियोगिता में एनसीएल की सभी परियोजना एवं इकाइयों से कुल 564 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।
अंतरक्षेत्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता 2025-26 के दौरान पुरुष एवं महिला वर्ग में विभिन्न श्रेणियों जैसे 100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर, 800 मीटर, 1500 मीटर, 5000 मीटर, 10,000 मीटर दौड़, शॉटपुट, डिस्कस थ्रो, जेवलीन थ्रो, हैमर थ्रो, हाइ जंप, लॉन्ग जंप, ट्रिपल जंप, रिले रेस, तीरंदाजी, पिचर रेस, साईकिल रेस एवं पोल वौल्ट में मैच खेले गए।
अमलोरी टीम रही विजेता
इस प्रतिस्पर्धा के दौरान ओवरऑल चैंपियनशिप में अमलोरी टीम विजेता एवं सीडबल्यूएस और जयंत की टीम उपविजेता रहे। इंडिविजुअल चैंपियनशिप में पुरुष वर्ग में श्री यश वर्मा (ब्लॉक-बी) विजेता,  दुलाराम (सीडबल्यूएस) उपविजेता तथा महिला वर्ग में  इन्दु बाला (मुख्यालय) विजेता तथा तृप्ति पुरी (अमलोरी) ने उपविजेता खिताब अपने नाम किया।
गौरतलब है कि एनसीएल द्वारा प्रतिवर्ष अपने कर्मियों का मनोबल बढ़ाने एवं उनके शारीरिक और मानसिक विकास हेतु ऐसी अनेक खेल-कूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाता रहा है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button