सेवा निवृत होने पर किया सम्मान समारोह

भरतपुर : कृषि महाविद्यालय भुसावर के डीन डॉ. उदयभान सिंह के सेवानिवृत्त होने पर कॉलेज परिसर में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र के किसानों, विद्यार्थियों, जनप्रतिनिधियों एवं कॉलेज स्टाफ ने उन्हें भावभीनी विदाई देते हुए उनके कार्यकाल को सराहनीय बताया। समारोह में वक्ताओं ने कहा कि डॉ. उदयभान सिंह ने अपने कार्यकाल के दौरान भुसावर के कृषि महाविद्यालय को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया। उन्होंने विद्यार्थियों को उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा देने के साथ-साथ उन्हें खेल, सांस्कृतिक और अन्य सह-शैक्षणिक गतिविधियों में भी भाग लेने के लिए प्रेरित किया, क्षेत्र के किसानों ने बताया कि डॉ. सिंह ने कृषि क्षेत्र में नवाचार को बढ़ावा देते हुए किसानों को आधुनिक एवं उन्नत खेती की तकनीकों से जोड़ा। विद्यार्थियों ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि डीन सर ने हमेशा एक अभिभावक की तरह उनका मार्गदर्शन किया। उन्होंने न केवल पढ़ाई में बल्कि जीवन के हर पहलू में आगे बढ़ने की सीख दी।



