गोड्डा

हनवारा में चोरों का बढ़ा मनोबल,घर से समरसेबल उठा ले गए चोर

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
हनवारा : चोरों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। गुरुवार की रात अज्ञात चोरों ने तीन अलग-अलग जगहों से समरसेबल पंप चोरी कर पुलिस को खुली चुनौती दे दी। लगातार हो रही इन घटनाओं से ग्रामीणों में दहशत और आक्रोश दोनों व्याप्त है। पहली घटना खैराटीकर (सारथु) गांव निवासी मु० अबुल के घर के आगे घटी, जहां चोरों ने घर के बाहर लगे समरसेबल पंप पर हाथ साफ कर दिया। दूसरी वारदात शहजादपुर चौक के पास बिशनपुर निवासी अलाउद्दीन के घर के सामने हुई, जहाँ से चोर समरसेबल लेकर फरार हो गए। दोनों घटनाएँ मुख्य सड़क किनारे हुईं। वहीं तीसरी कोशिश पूर्व मुखिया मकसूद आलम के घर के सामने की गई, जहाँ किसी की भनक लगते ही चोर भाग दोड़ते हुए और केवल तार काटकर फरार हो गए। लगातार हो रही इन चोरी की घटनाओं से ग्रामीणों में असुरक्षा की भावना गहराती जा रही है। लोगों का कहना है कि पुलिस प्रशासन की गश्त व्यवस्था पूरी तरह नाकाम साबित हो रही है।
ग्रामीणों ने रात में गश्त बढ़ाने और चोरों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है। उनका कहना है कि अगर समय रहते ठोस कार्रवाई नहीं की गई, तो चोरों का हौसला और बढ़ेगा तथा बड़ी घटनाएं घट सकती है। अब देखना दिलचस्प होगा की प्रशासन कब तक पकड़ पाती है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button