गोड्डा

दुष्कर्म का फरार आरोपी दो साल बाद गिरफ्तार, देशी कट्टा भी बरामद

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो  
ललमटिया। थाना क्षेत्र में दुष्कर्म व अपहरण के मामले में दो वर्षों से फरार चल रहे आरोपी बिरादर मरांडी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पर 2023 में एक महिला का अपहरण कर साहिबगंज ले जाकर दुष्कर्म करने तथा दिल्ली ले जाकर बेचने का गंभीर आरोप है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर एक देशी कट्टा भी बरामद किया है। बीती रात करीब 9:30 बजे पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि आरोपी सिद्धू-कान्हू डकैता चौक के पास देखा गया है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर दबिश देकर बिरादर मरांडी को बाबूपुर से गिरफ्तार कर लिया। जांच के दौरान आरोपी के स्वीकारोक्ति बयान पर पुलिस ने बाबूपुर स्थित सन्नी हांसदा के एक जर्जर मकान से लोहे का एक देशी कट्टा बरामद किया, जिसे विधिवत जब्त कर लिया गया है। थाना प्रभारी के अनुसार, 2023 में बिरादर मरांडी ने डुमरकोल से बाथरूम जाने के दौरान एक महिला को अगवा किया था। साहिबगंज में दुष्कर्म करने के बाद उसने महिला को दिल्ली में बेच दिया था। घटना के तुरंत बाद महिला को बरामद कर लिया गया था और अन्य आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके थे, लेकिन बिरादर मरांडी फरार था। बरामद हथियार को लेकर आर्म्स एक्ट के तहत अलग मामला दर्ज किया गया है। आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button