बेतुल

बैतूल टी – 20 की महिला विश्वकप विजेता दुर्गा येवले (यादव) का किया सम्मान

जिला भाजपा परिवार ने किया आत्मीय अभिनंदन   

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बैतूल। टी-20 दृष्टिबाधित विश्वकप क्रिकेट प्रतियोगिता में भारत को विश्व विजेता बनाने वाली क्रिकेट टीम की विकेट कीपर बल्लेबाज दुर्गा येवले (यादव) के अपने गृह जिले में प्रथम आगमन पर भाजपा परिवार ने अंतराष्ट्रीय स्तर पर जिले का मान बढाने वाली बिटिया का आत्मीय अभिनंदन कर पुष्पगुच्छ और स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया। इस अवसर पर उत्साहित भाजपा कार्यकर्ता व पदाधिकारियों ने विश्व पटल पर जिले का नाम स्वर्णिम अक्षरो में अंकित करने वाली दुर्गा येवले (यादव) का पुष्प वर्षा करते हुए जमकर आतिशबाजी कर मिठाई वितरित कर स्वागत किया। इस गौरवपूर्ण मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष सुधाकर पंवार ने कहा कि भैसदेही विकासखंड के ग्राम राक्सी में निवासरत झब्बु येवले (यादव) एवं गौरा येवले (यादव) की बिटियां ने पूरे जिले का मस्तक विश्व पटल पर उचा किया है। बचपन से दृष्टि बाधित होने के बावजूद बिटियां ने अपने सपनों को साकार करने के लिए जो परिश्रम किया है। वह सम्मान का अधिकार है। खेल के मैदान में अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन करने की निरंतरता ही विश्व विजेता बनाती है। हमारे जिले की बिटियां विश्व कप विजेता टीम की सदस्य है यह हर खेल प्रेमी के लिए गौरव का विषय है। दुर्गा येवले (यादव) ने अंतराष्ट्रीय क्षितिज पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर प्रेरणा का कार्य किया है। आज जब संसाधनो की कमी का बहाना बनाकर लोग अपने सपने त्याग देते है ऐसे समय में अपने परिश्रम पर विश्वास जताते हुए दुर्गा यादव के प्रयास समाज के लिए युवाओं के लिए प्रेरणा का कार्य करेगें ऐसी शुभकानाआंे के साथ उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते है। आत्मीय अभिनंदन के दौरान जिला महामंत्री कृष्णा गायकी, जिला उपाध्यक्ष रश्मि साहू, जिला कोषाध्यक्ष दीपक सलूजा, सह कोषाध्यक्ष कमलेश राठौर, मंडल अध्यक्ष विकास मिश्रा, विक्रम वैद्य, राजेन्द्र यादव, जिला पंचायत उपाध्यक्ष हंसराज धुर्वे, नपाध्यक्ष पार्वती बारस्कर, नपाउपाध्यक्ष महेश राठौर, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष भास्कर मगरदे, अजजा मोर्चा जिलाध्यक्ष सीताराम चढोकार, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष ममता मालवी, सुनीता देशमुख, वर्षा खाडे, कविता रघुवंशी, कृष्णा अमरूतें, पूर्व मंडल अध्यक्ष भूरा यादव, अरूण श्रीवास्तव, माधुरी साबले, आशीष पंवार, योगी खंडेलवाल, अंशुल राजपुत, संतोष टेकाम, वरूण धोटे, सतीश महाते, जुबेर पटेल, मून्ना मानकर, रवि हिराणी, कुणाल शर्मा, बिरजू पारखे सहित बडी संख्या में पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्तागण मौजूद रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button