सिंगरौली

नवानगर पुलिस ने चार चोरी के प्रकरणों में एनसीएल कर्मी समेत तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
सिंगरौली। नवानगर थाना क्षेत्र में सक्रिय एक एनसीएल कर्मी समेत तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की सामग्रियों को बरामद करने में सफलता हासिल की है। उक्त शातिर चोर एनसीएल परियोजना जयंत में बतौर मजदूर कर्मी के रूप में कार्यरत है। नवानगर पुलिस ने एनसीएल खदानों के अंदर हो रही चोरियों को लेकर जांच पड़ताल तेज कर दिया है।
इस संबंध में नवानगर थाना प्रभारी निरीक्षक कपूर त्रिपाठी के जरिये मिली जानकारी के अनुसार अलग-अलग फरियादियों ने थाना पहुंच मौखिक आवेदन पत्र दिया कि उनके घर एवं एनसीएल खदान से अज्ञात चोरो के द्वारा विभिन्न सामग्रियों को चोरी कर ली गई है। उक्त आवेदन के आधार पर नवानगर पुलिस ने अज्ञात चोरों के विरूद्ध अपराध धारा कायम कर विवेचना में लिया। पुलिस विवेचना के दौरान आवेदको के बताये अनुसार सीसीटीव्ही फुटेज, आने जाने वाले व्यक्ति से पूछतांछ कर अज्ञात चोरो का पता तलाश किया गया व मुखबिरों को घटना के संबंध में जानकारी देने के लिये सक्रिय किया गया। इस दौरान मुखबिरों के जरिये सूचना मिली की एनसीएल परियोजना निगाही जंगल के पास तीन लड़के चोरी किये हुये सामग्री लेकर बैठे हैं। जहां इस सूचना पर त्वरित कार्यवाही के लिए पुलिस टीम तैयार कर वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में मुखबिर के बताये स्थान पर पहुंच कर सभी सामग्री सहित 3 व्यक्तियों को कब्जे पुलिस लिया गया। जिनसे सभी सामग्री के संबंध में पूछतांछ शुरू की गई। चोरों ने पूछतांछ के दौरान अन्य-अन्य स्थानों से चोरी करना बताया और चोरी करना स्वीकार किया। टीआई ने आगे बताया कि दबोचे गये आरोपियों में अनिल उर्फ उदन कुशवाहा पिता स्व. मन्नू लाल कुशवाहा उम्र 31 वर्ष, अरुण विश्वकर्मा पिता पप्पू विश्वकर्मा उम्र 23 वर्ष दोनों निवासी ग्राम नंदगाव थाना व शारदा प्रसाद साहू पिता स्व. भुआल दास साहू उम्र 41 वर्ष निवासी ग्राम अमझर निवासी हैं। पुलिस ने इन चोरों के कब्जे से चोरी के समस्त सामग्री जप्त कर कर लिया है। साथ ही उक्त आरोपियों के विरूद्ध अपराध धारा का अपराध 7 वर्ष से कम होने से उपरोक्त तीनों आरोपियों को धारा 35 (3) की नोटिस दी जाकर न्यायालय उपस्थित होने के लिए हिदायत दी गई। साथ ही टीआई ने एनसीएल खदान के अंदर से चोरी कौन करवा रहा है और कितने लोग इस कृत्य में शामिल हैं, इसके संबंध में सारी श्रृखंला की जांच की जा रही है। उक्त कार्रवाई में निरीक्षक कपूर त्रिपाठी, सउनि अरविन्द चतुर्वेदी, अजीत सिंह, आर अमृत राजपूत, दिलीप धाकड़ का सराहनीय योगदान रहा।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी शारदा प्रसाद साहू पिता स्व. भुआल दास साहू उम्र 41 वर्ष निवासी ग्राम अमार मौजूदा समय में जयंत परियोजना में बतौर के रूप में कार्यरत है और अपने साथियों के साथ मिलकर चोरी कराने में मजदूर सहयोग करता था। विवेचना के दौरान पुलिस को अहम कड़ी मिली। जहां शातिर चोर एनसीएल कर्मी को पुलिस दबोचते हुये पूछतांछ की, उसने चार चोरियों में शामिला होने की बात को कबूल किया और उसी के सहयोग से चोरी भी हो रही थी।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button