पाकुड़

डीबीएल पीसीएमपीएल पचवाड़ा सेंट्रल कोल माइंस की ओर से कटहलडीह में कंबल वितरण

Blanket distribution in Kathaldih by DBL PCMPL Pachwara Central Coal Mines

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
अमरपाड़ा (पाकुड़)। बढ़ती ठंड को देखते हुए डीबीएल पीसीएमपीएल पचवाड़ा सेंट्रल कोल माइंस द्वारा शुक्रवार को कटहलडीह गांव में सीएसआर योजना के तहत कंबल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कंपनी के प्रोजेक्ट हेड ए.बी.पी. बृजेश कुमार की उपस्थिति में करीब 50 बुजुर्ग महिलाएँ, पुरुष एवं जरूरतमंद ग्रामीणों के बीच कंबल वितरित किए गये। कंबल वितरण का कार्य कंपनी के लाइजनिंग मैनेजर जेपी राय, संजय दास तथा सीएसआर कर्मी मनोज मोदक के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में कटहलडीह गांव के ग्राम प्रधान नायकी सोरेन, तालझारी गांव के ग्राम प्रधान बेतका हसदा, कटहलडीह के बुजुर्ग सोनाराम सोरेन, सुभाष सोरेन, कंपनी के एचआर हेड प्रिंस कुमार, माइंस मैनेजर भावेश दिवाकर सहित अन्य ग्रामीण एवं कर्मचारी मौजूद थे। प्रोजेक्ट हेड बृजेश कुमार ने बताया कि ठंड से राहत देने के उद्देश्य से कंपनी द्वारा परियोजना क्षेत्र के पांच प्रभावित गांव- कटहलडीह, आमझरी, तलझारी और आलूबेड़ा—के जरूरतमंदों व बुजुर्गों के बीच कंबल वितरण किया जा रहा है। उन्होंने यह भी बताया कि सीएसआर योजना के तहत जल्द ही स्कूली बच्चों के बीच स्कूल बैग और केतली भी वितरित किए जायेंगे।

विदित हो कि डीबीएल कंपनी पिछले तीन वर्षों से सर्दी के मौसम में कंबल वितरण और सोहराय पर्व पर साड़ी सेट वितरण जैसे सामाजिक कार्यक्रम नियमित रूप से आयोजित कर रही है।

 

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button