
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
गोड्डा : जिले के पूर्व सांसद फुरकान अंसारी ने शिबू सोरेन जी के निधन पर गहरा दुख जताते हुए कहा कि झारखंड के निर्माता शिबू सोरेन गुरु जी अब हमारे बीच नहीं रहे, उन्होंने अपना पूरा जीवन जनता की सेवा अधिकारों की रक्षा और झारखंड की अस्मिता के लिए समर्पित कर दिया, उनका संघर्ष उनका योगदान और उनकी सोच आने वाली पीढियां के लिए प्रेरणा का स्रोत बनी रहेगी। कहा कि कांग्रेस में रहते हुए भी मैंने शिबू सोरेन को सीएम के रूप में प्रोजेक्ट किया था। फुरकान अंसारी ने कहा कि शिबू सोरेन वह आवाज थे जिसने जंगलों से उठकर संसद की दीवारों को हिला दिया एक ऐसा नाम जिसे झारखंड की मिट्टी गुरुजी कह कर पुकारती है ऐसा चेहरा जिसने आदिवासियों में उम्मीद जगाई और सत्ता के गलियारों में उनकी चुप आवाज को गूंज में बदल दिया, पूर्व सांसद फुरकान अंसारी ने कहा कि शिबू सोरेन से मेरा दिल का रिश्ता था वो मेरे परम मित्र थे झारखंड की आत्मा थे देश के आदिवासियों के महान नायक थे उन्होंने आजीवन आदिवासी शोषित वंचित समाज की लड़ाई लड़ी। फुरकान अंसारी ने भावुक होकर कहा कि झारखंड की जनता ने अपने अभिभावक को खो दिया। हमारी संवेदनएं हेमंत सोरेन जी उनके परिवार और शुभचिंतकों के साथ है ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति दे।



