बरेली

किसान और अफसरों के बीच परसाखेड़ा मेगा टाउनशिप में हुआ संवाद

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बरेली। परसाखेड़ा क्षेत्र में आवास विकास परिषद की सबसे बड़ी आवासीय योजना आकार लेने लगी है। प्रस्तावित टाउनशिप सात गांव ट्यूलिया, धंतिया, हमीरपुर, वोहित, मिलक इमामगंज, फरीदापुर रामचरण और बल्लिया की कुल 561 हेक्टेयर जमीन पर विकसित की जाएगी। शुक्रवार को आईएमए हॉल में किसानों से अधिकारियों की टीम संवाद कर उनकी आपत्तियों का निस्तारण करने में जुट गए हैं। आवासीय टाउनशिप योजना को 12 सेक्टरों में विकसित किया जाना है। शुरुआत ट्यूलिया और धंतिया गांव की भूमि से होगी, जहां चार सेक्टर (4, 5, 6 और 7) पहले फेज में बनाए जाएंगे। इन सेक्टरों का प्रारंभिक लेआउट और आधारभूत ढांचा तैयार किया जा चुका है।
सबसे बड़ी राहत लैंड पूलिंग स्कीम में मिली है। इन चार सेक्टरों में 200 से अधिक भू स्वामियों ने स्वेच्छा से सहमति दी है। परियोजना की गति और तेज होने की उम्मीद है। इधर, योजना से संबंधित आपत्तियों के निस्तारण के लिए विभाग पूरी तैयारी में है। किसानों की शिकायतों और दावों को सुनने के लिए लखनऊ की नियोजन समिति ने आईएमए हॉल में कार्यक्रम कर किसानों से संवाद किया है। उससे पहले परिषद परियोजना का विस्तृत प्रेजेंटेशन किया है। इसके बाद अधिकारियों ने ट्यूलिया, धंतिया सहित आसपास के गांवों में जाकर किसानों से सीधा संवाद शुरू कर दिया है। भूमि सीमांकन, मुआवजे और दावों से जुड़ी आपत्तियों को सूचीबद्ध कर निस्तारण की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। आवास विकास परिषद के एक्सईएन राजेंद्र नाथ राम के अनुसार, किसानों की शंकाएं दूर होते ही भूमि अधिग्रहण की अगली कार्रवाई शुरू की जाएगी।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button