गोड्डा

झारखंड मुक्ति मोर्चा ने खोया अपना वरिष्ठ कार्यकर्ता

पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप किस्कू का निधन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
बोआरीजोर। राजाभीठा थाना क्षेत्र के सिझूआ निवासी एवं झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप किस्कू का आज निधन हो गया। वे काफी लंबे समय से बीमार चल रहे थे, बावजूद इसके पार्टी की महत्वपूर्ण बैठकों और कार्यक्रमों में उनकी नियमित उपस्थिति उन्हें सक्रिय कार्यकर्ताओं की पंक्ति में बनाए रखती थी। दिलीप किस्कू के निधन की जानकारी मिलते ही झामुमो के नेताओं, कार्यकर्ताओं और क्षेत्रवासियों में शोक की लहर दौड़ गई। सभी ने उनके निधन को पार्टी और समाज के लिए अपूरणीय क्षति बताया।वर्तमान क्षेत्रीय अध्यक्ष ताला बाबू हांसदा ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक भावुक पोस्ट साझा करते हुए गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने लिखा कि दिलीप किस्कू एक सच्चे कर्मठ और समर्पित कार्यकर्ता थे, जिनकी कमी हमेशा खलेगी। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और स्थानीय लोगों का कहना है कि दिलीप किस्कू का योगदान झामुमो के संगठनात्मक विस्तार और आंदोलन की मजबूती में महत्वपूर्ण रहा है। उनके निधन से पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है।दिलीप किस्कू के अंतिम संस्कार की तैयारियों को लेकर स्थानीय कार्यकर्ता मौके पर जुटे हुए हैं।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button