बरेली

राष्ट्रीय हिन्दू दैनिक के संस्थापक सम्पादक के निधन पर पत्रकारों ने उपजा प्रेस क्लब में शोकसभा कर श्रद्धांजलि दी

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बरेली। राष्ट्रीय हिन्दू दैनिक के संस्थापक सम्पादक महावीर प्रसाद शशि के निधन पर उपजा प्रेस क्लब में एक शोकसभा की गई। जिसमें सभी पत्रकार बन्धुओं ने दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि दी।
इस अवसर पर उपजा प्रेस क्लब के अध्यक्ष डॉ पवन कुमार सक्सेना ने उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि शशि जी का दुनिया छोड़ कर चले जाना पत्रकार जगत के लिए अपूरणीय क्षति है।
शोक सभा मे डॉ पवन सक्सेना, मुकेश तिवारी, निर्भय सक्सेना, वीरेंद्र अटल, पुत्तन सक्सेना,नीरज आनन्द, आरके जोशी, अशोक शर्मा, विजय सिंह,अजय मिश्रा, शुभम ठाकुर, अरविंद कुमार, सुयोग्य सिंह, लोटा मुरादाबादी, किशोर कुमार सहित अन्य पत्रकार मौजूद रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button