खैरथल

खैरथल में जिला मुख्यालय पर चल रहे धरना का 122 वां दिन

केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव की प्रतिक्रिया जिन्हें भ्रम वो धरने पर बैठे रहे

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

खैरथल : खैरथल-तिजारा जिले का नाम बदल कर भृतहरी नगर करने और जिला मुख्यालय को अन्य जगह ले जाने की सरकार की नियत के विरोध मे खैरथल मे चल रहा धरना 122 वे दिन भी जारी रहा!
आज शनिवार को बड़ी संख्या में लोग पहुंचे और धरने को समर्थन दिया!लोगो ने बताया भजनलाल सरकार जनता के संधर्ष को लगातार अनदेखा कर रही है इतने समय से लोग धरने पर है आज तक सरकार ने कोई कदम नही उठाया है जिससे लोगों मे भारी रोष व्याप्त है लोगों का कहना है कि जब नगरपरिषद खैरथल क्षेत्र में सैकड़ो बीधा जमीन मुख्यालय के लिए उपलब्ध है तो भाजपा के बड़े नेता आखिर क्यों मुख्यालय गांवो मे ले जाने की नियत रखते है क्या अलवर,जयपुर के मुख्यालय नगरीय क्षेत्रों मे नही है भाजपाई नेताओ के फैलायें भ्रम के कारण ही लोग चार महिने से बैठे है

आज धरने पर मदनलालगुप्ता,शोभाराम मेघवाल,कमल किशोर, नारायण दास तिजारा, भारत तिजारा,हरिश कुमार तिजारा,सीताराम हुसैनपुर,हरिसिंह सैनी,जसंवत आर्य, मनोज कुमार पार्षद,रसीद खां,कैलास वासु,

चेलारामलोढ़ा,संदीपपाटिल,विक्रमचौधरी,महेशकुमा;वासु,नारायण छागाणी, दीपक चौधरी,फकीर चंद गुप्ता, वीरसिंह ढिल्लन,कृष्ण चौधरी,योगेश गूर्जर, तनूज शर्मा,श्यामलाल शर्मा,राजेंदर रसगोन,
जयप्रकाश सहित बड़ी संख्या मे लोग मौजूद रहे।
मुख्यालय को लेकर धरना-प्रदर्शन पर केंद्रीय मंत्री की प्रतिक्रिया
 जिला मुख्यालय को लेकर चल रहे धरना-प्रदर्शन को 122 दिन हो चुके हैं। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने कहा कि हम पिछले 122 दिनों से खैरथल के विकास के लिए लगातार काम कर रहे हैं और इस अवधि में 150 करोड़ रुपये की योजनाएं यहां लाई गई हैं। उन्होंने कहा कि जिला मुख्यालय को लेकर किसी प्रकार के भ्रम की आवश्यकता नहीं है। जिन्हें भ्रम है, वे चाहें तो धरने पर बैठे रहें।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button