बरेली
मंत्री पशुधन एवं दुग्ध विकास ने बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर के महापरीनिर्वाण दिवस पर किया नमन
बाबा साहेब डॉ. अम्बेडकर का सम्पूर्ण जीवन सामाजिक न्याय, समानता के लिए रहा समर्पित

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बरेली। मंत्री पशुधन एवं दुग्ध विकास धर्मपाल सिंह ने आज जनपद बरेली की तहसील आंवला स्थित अपने कैम्प कार्यालय पर भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस के अवसर पर उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धापूर्वक नमन किया। इस अवसर पर उपस्थित क्षेत्रीय नागरिकों को संबोधित करते हुए मा0 मंत्री ने कहा कि बाबा साहेब डॉ. अम्बेडकर का सम्पूर्ण जीवन सामाजिक न्याय, समानता और समावेशी समाज के निर्माण के लिए समर्पित रहा है। उन्होंने दलितों, शोषितों एवं वंचित वर्गों के अधिकारों की रक्षा के लिए आजीवन संघर्ष किया।



