अमेठी

सांसद किशोरी लाल शर्मा ने लोकसभा में उठाया रेल विस्तार का मुद्दा

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

अमेठी/ दिल्ली । लोकसभा सत्र के दौरान शून्य काल में अमेठी सांसद किशोरी लाल शर्मा ने प्रतापगढ़ (मां बेल्हा देवी धाम जंक्शन) से रायबरेली तक ट्रेन संख्या 55141 के विस्तार का मुद्दा जोरदार तरीके से उठाया।

सांसद ने सदन को अवगत कराते हुए बताया कि वर्तमान में यह ट्रेन बनारस से सुबह 06:00 बजे चलकर 09:15 बजे प्रतापगढ़ पहुँचती है। जिसके बाद यह लगभग 8 घंटे से अधिक समय तक निष्क्रिय खड़ी रहती है। और शाम 05:05 बजे प्रतापगढ़ से बनारस के लिए वापस रवाना होती है।
सांसद किशोरी लाल शर्मा ने कहा कि यदि इस अनुपयोगी समय का सही उपयोग करते हुए ट्रेन को प्रतापगढ़ से आगे रायबरेली तक बढ़ाया जाए। तो न सिर्फ प्रतापगढ़–रायबरेली मार्ग के सभी छोटे स्टेशन कवर होंगे। बल्कि कोविड काल से बंद पड़ी ट्रेनों के कारण क्षेत्र के यात्रियों को जो कठिनाइयाँ झेलनी पड़ रही हैं।उनसे भी बड़ी राहत मिलेगी।
उन्होंने इस मांग को जनहित में अत्यंत आवश्यक बताते हुए रेल मंत्रालय से तत्काल कार्रवाई करने की अपील की। सांसद ने कहा कि यह विस्तार न सिर्फ यात्रियों की सुविधा बढ़ाएगा। बल्कि क्षेत्रीय कनेक्टिविटी मजबूत कर स्थानीय व्यापार रोजगार और सामाजिक गतिविधियों को भी गति देगा।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button