
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
खैरथल : सुचना एवं प्रोद्योगिक विभाग द्वारा खैरथल में नया आधार सेंटर नगर परिषद भवन में खोला गया है
सेंटर के संचालनकर्ता गोविन्द कुमार नें बताया की आधार सेंटर का विधिवत संचालन सोमवार से आरम्भ हो गया है शहर सहित आसपास के लोगो को अब किशनगढ़ व नूरनगर जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी उनको यह सुविधाएं अब खैरथल में ही मिलेंगी नगर परिषद द्वारा सेंटर खोले जाने के लिए जगह उपलब्ध कराई गई है
विदित रहे जिला मुख्यालय पर स्थायी आधार सेंटर नहीं होने से क्षेत्र के लोगो को किशनगढ़ व नूरनगर के चक़्कर लगाने पड़ते थे खैरथल में आधार सेंटर खुलने से आमजन को काफ़ी राहत मिलेगी.



