कानपुर

मजदूर विरोधी नितियों के खिलाफ अपनी आवाज को बुलंद किया 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
कानपुर :  नॉर्थ सेंट्रल रेलवे एम्प्लाइज संघ शाखा विधुत लोको शेड कानपुर द्वारा विद्युत लोको शेड कानपुर में लगातार बढ़ रहे निजीकरण,निगमीकरण,रेल संरक्षा एवं सुरक्षा से सम्बन्धित कार्यों को निजी कम्पनियों के हाथों में दिये जाने एवं विधुत लोको शेड के कर्मचारियों को अनावश्यक रुप से डराये-धमकाये जाने, अनावश्यक रुप से स्थानान्तरण किये जाने तथा चार्जशीट दिये जाने के कारण कर्मचारियों में लगातार रोष व्याप्त होता जा रहा है। जिसके सम्बन्ध में शुक्रवार को विद्युत लोको शेड कानपुर में नॉर्थ सेंट्रल रेलवे एम्प्लाइज संघ कि शाखा विधुत लोको शेड कानपुर द्वारा एक सांकेतिक गेट मीटिंग का आयोजन भोजनावकाश के समय किया गया। जिसमें कर्मचारियों से सम्बन्धित समस्यायों,शेड में निजीकरण,निगमीकरण,रेल संरक्षा एवं सुरक्षा से सम्बन्धित कार्यों को निजी कम्पनियों के हाथों में दिये जाने,अनावश्यक रुप से डराये-धमकाये जाने, अनावश्यक रुप से स्थानान्तरण किये जाने तथा चार्जशीट दिये जाने के विरोध में कर्मचारियों ने भारी संख्या में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया तथा प्रशासन के इन मजदूर विरोधी नितियों के खिलाफ अपनी आवाज को बुलंद किया। इस गेट मीटिंग की अध्यक्षता विधुत लोको शेड शाखा के शाखा अध्यक्ष दिनेश कुमार गुप्ता के द्वारा की गई तथा इस सांकेतिक गेट मीटिंग में नॉर्थ सेंट्रल रेलवे एम्प्लाइज संघ के जोनल केन्द्रीय कार्यकारी अध्यक्ष मान सिंह,प्रयागराज मण्डल के मण्डल संगठन सचिव सुशील कुमार के साथ-साथ विद्युत लोको शेड शाखा के समस्त पदाधिकारी,डेलीगेट्स के साथ-साथ शेड के सैकड़ो कर्मचारी मौजूद रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button