बरेली
बी0 बी0 एल0 पब्लिक स्कूल, में नवगठित छात्र-परिषद के गठन और शपथ ग्रहण कार्यक्रम का हुआ आयोजन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बरेली : बीबीएल पब्लिक स्कूल पीलीभीत रोड बरेली में शनिवार को छात्र परिषद के गठन के कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ0 अल्पना जोशी, उप-प्रधानाचार्य आर0के0 शर्मा एवं खेल विभाग के विभागाध्यक्ष श्री विनय शर्मा ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। ग्यारहवीं के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को उनकी क्षमता, अनुशासन एवं उनके व्यवहार के अनुरूप उनको दायित्व सौपे गए। विद्यार्थियों ने विद्यालय के नियमों का पालन करने एवं अनुशासन में रहने व अनुशासन बनाये रखने और कर्त्तव्यों को पूर्ण निष्ठा के साथ निर्वहन करने की शपथ ग्रहण की । छात्र-परिषद के लिए चयनित विद्यार्थियों का सम्मान किया गया। वेदांग गुप्ता को हेड व्यॉय एवं अनाया दीक्षित को हेड गर्ल के रूप में चयनित कर शपथ दिलाई गई। डिस्पिलिन इंचार्ज याशिका अरोरा, करन अरोरा, स्पोर्ट्स इंचार्ज गार्गी गंगवार, सिद्धार्थ चन्द्रा, लिट्रेरी इंचार्ज आरोही सक्सेना, स्वास्तिक त्रिवेदी, कल्चर इंचार्ज वृद्धि गंगवार, अनुष्का गंगवार को चयनित कर शपथ-ग्रहण करायी गयाी। अग्नि सदन के लिए अदिति बिंदल, उद्धव वशिष्ठ, जल सदन के लिए वंशिका वर्मा, नृत्यय सिंह, पृथ्वी सदन के लिए आरूषि सिंह, दिव्यांश कटियार एवं वायु सदन के लिए सृष्टि अग्रवाल और सार्थक द्विवेदी को अपने-अपने सदनों के कप्तान के पद पर चयनित किया गया । सभी चयनित पदाधिकारियों को शपथ-ग्रहण कराई गई। विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ0 अल्पना जोशी ने कहा कि दायित्व केवल अधिकार नहीं है। बल्कि कर्तव्य पालन के प्रति सजग रहने का नाम दायित्व है। ब्रजभूषण लाल चैरिटिबिल ट्रस्ट के अध्यक्ष सर्वेश कुमार अग्रवाल, विद्यालय के प्रबन्धक राघव कृष्ण अग्रवाल ने नव गठित छात्र-परिषद के पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम का संयोजन विनय शर्मा, गुंजन पाराशरी, दीपांश गुप्ता, मोहित पंत ने किया तथा कार्यक्रम का सफल संचालन श्वेता चतुर्वेदी ने किया।



