बरेली
विभिन्न मांगों को लेकर अखिल भारतीय प्रधान संघ के पदाधिकारियों ने मुख्य विकास अधिकारी को सौंपा ज्ञापन

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो
बरेली : अखिल भारतीय प्रधान संगठन ने विभिन्न मांगों को लेकर सोमवार को प्रधान संघ के जिलाध्यक्ष सुधीश पांडेय के नेतृत्व में दर्जनों ग्राम प्रधानों ने मुख्य विकास अधिकारी से मिलकर अवगत करवाया एस0 ओ 0आर0 पीडब्ल्यूडी द्वारा निर्धारित किया जाता है लेकिन मनरेगा में मजदूरी 252 रूपये ही हैं। जबकि पीडब्ल्यूडी मजदूर की मजदूरी 423 है । हमारा प्रधान संगठन मांग करता है कि कम से कम 423 रुपए मनरेगा की मजदूरी की जाए। इन्हीं बिंदुओं पर लिखित ज्ञापन सौंपा।



