खैरथल
वोट चोर गद्दी छोड़ रैली में जाएंगे 3 हजार कार्यकर्ता
विधायक ललित यादव नेकहा-कथित चुनावी धांधली रोकना,लोकतंत्र को बचाने का संदेश देना रैली का उद्देश्य

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
किशनगढ़बास। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर वोट चोरी रोकने के लिए चलाए जा रहे महाअभियान के तहत 14 दिसंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित होने वाली महारैली की तैयारियों को लेकर विधायक दीपचन्द ख़ैरिया की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। विधायक खैरिया के निजी सहायक सुनील कान्त गोल्डी ने बताया कि खैरथल तिजारा जिले की पहली बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान निर्णय लिया गया कि रैली में खैरथल तिजारा जिले की तीनों विधानसभा क्षेत्र से भी करीब तीन हजार कार्यकर्ता भाग लेंगे। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप मे नवनियुक्त जिला प्रभारी फूलसिंह ओला, पीसीसी महासचिव व किशनगढ़बास विधानसभा समन्वय प्रभारी देव कसाना, मुंडावर विधायक ललित यादव, तिजारा के पूर्व विधायक संदीप यादव, पीसीसी महासचिव अजीत यादव रहे। इस मौके पर जिला प्रभारी फूलसिंह ओला ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि दिल्ली की यह रैली ऐतिहासिक होगी और इसमें देशभर से लाखों की संख्या में कांग्रेसजन शामिल होंगे। उन्होंने खैरथल तिजारा जिले से अधिकतम कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों की उपस्थिति सुनिश्चित करने का आह्वान किया। इस मौके पर विधायक दीपचन्द खैरिया ने ब्लॉक एवं मंडल अध्यक्षों को निर्देश दिए कि वे अपने-अपने क्षेत्र में सक्रिय होकर अधिक से अधिक संख्या में कार्यकर्ताओं को दिल्ली लेकर पहुंचें। मुंडावर विधायक ललित यादव ने कहा कि इस रैली का उद्देश्य चुनाव व्यवस्था में कथित धांधलियों और लोकतांत्रिक संस्थाओं पर हो रहे हमलों के खिलाफ देशभर में संदेश देना है।
‘बीजेपी-चुनाव आयोग मिलकर चुनाव परिणामों को कर रहे हैं प्रभावित’उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी और चुनाव आयोग मिलकर चुनाव परिणामों को प्रभावित करने की कोशिश कर रहे हैं, जिससे संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों को ठेस पहुंच रही है। पूर्व विधायक तिजारा संदीप यादव ने जब चुनाव सिस्टम पर यह हमला हमारी आंखों के सामने हो रहा है, तो हम चुप नहीं रहेंगे। यह महारैली वोट चोरों के चंगुल से भारतीय लोकतंत्र को वापस पाने की हमारी लड़ाई की बस शुरुआत है। इस अवसर पर सभी कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौपी गयी। पारित किया। साथ ही कांग्रेस के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित कर तुरन्त पदमुक्त करने की मांग की। कार्यक्रम का मंच संचालन धीरूभाई ने किया। इस मौके पर प्रधान बद्री प्रसाद सुमन, पूर्व प्रधान रोहतास चौधरी , ब्लॉक अध्यक्ष किशनगढ़ बास संदीप पाटिल, ब्लॉक अध्यक्ष कोटकासिम राम प्रसाद गुर्जर, ब्लॉक अध्यक्ष तिजारा धर्मपाल गुर्जर, ब्लॉक अध्यक्ष टपूकड़ा अख्तर हुसैन, ब्लॉक अध्यक्ष मुंडावर अखिलेश कौशिक, पीसीसी सदस्य गिरीश डाटा, तेजाराम सैनी, वीरनारायण यादव, ओबीसी प्रकोष्ठ के नव नियुक्त जिला अध्यक्ष भीमराज यादव, शहर खैरथल कांग्रेस अध्यक्ष मास्टर शिवचरण गुप्ता, किशनगढ़ शहर अध्यक्ष संस्कार अग्रवाल, जतिन लालवानी, उनन्स खान पूर्व सरपंच सहित सैकड़ो कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
*विकास कार्यो लोकार्पण मे प्रोटोकाल की अवेहलना पर निंदा प्रस्ताव पारित किया।
इस मौके पर पीसीसी महासचिव ने शनिवार को केंदीय मंत्री अलवर सांसद भूपेन्द्र यादव द्वारा किशनगढ़बास विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न विकास कार्यो का लोकार्पण किया लेकिन किसी भी शिला पट्टिका में वर्तमान विधायक दीपचन्द ख़ैरिया का नाम नही होने से प्रोटोकॉल का उलंघन बताया व सभी कार्यकर्ताओं ने निंदा प्रस्ताव पारित किया। बताया गया कि इसमे बहुत से कार्य ऐसे हैं हैं जिनको कराने का पूरा श्रेय क्षेत्रीय विधायक दीपचन्द ख़ैरिया को है जिले का बच्चा बच्चा जानता है कि विधायक खैरिया विकास पुरूष है उनके योगदान को कोई कार्यक्रम में ना बुला कर,या पट्टीका पर नाम ना देकर कम नही कर सकता केवल श्रेय लेने की मंशा को जनता बेखुबी जानती हैं



