झुंझुनू
गोवर्धन दास महाराज की 34 वीं बरसी पर उमड़ा आस्था का सैलाब भंडारे में हजारों श्रद्धालुओं ने पाई प्रसादी

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
झुंझुनूं गुढ़ागौड़जी। क्षेत्र के प्राचीन वैष्णव संप्रदाय के संतों की तपोस्थली बमलास धाम में रविवार को गोवर्धन दास महाराज की 34 वीं पुण्यतिथि पर आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। शनिवार रात्रि को सामूहिक सुंदरकांड पाठ किया गया। रविवार को सुबह महंत लक्ष्मण दास महाराज के सानिध्य में रामपुरा से बामलास धाम तक डीजे की धुन पर महिलाओं द्वारा भव्य कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा का जगह-जगह ग्रामीणों द्वारा पुष्प वर्षा के साथ स्वागत किया गया। महाआरती के पश्चात ब्रह्मलीन संत गोवर्धन दास महाराज को खीर मालपुआ के प्रसाद का भोग लगाया गया। तत्पश्चात उपस्थित श्रद्धालुओं को भंडारे का प्रसाद वितरण किया गया। सुबह से देर शाम तक हजारों भक्तों ने प्रसादी पाई। श्रद्धालुओं ने गोवर्धनदास महाराज, बालाजी महाराज और ठाकुरजी महाराज को धोक लगाकर मन्नत मांगी और महंत लक्ष्मण दास महाराज से आशीर्वाद लिया। इस दौरान अनिल दास महाराज गायत्री गोशाला उदयपुरवाटी,कैलाश नाथ महाराज खटकड़,आचार्य विपुल शर्मा,रघुनाथ दास महाराज मोरिंडा धाम, रामस्वरूप दास महाराज, प्रशासक जयपाल जाखड़, राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम के झुंझुनूं डिपो मैनेजर गिरिराज स्वामी, समाजसेवी शीशराम खटाणा, मूलचंद स्वामी, राजेश बढ़ाणा, संदीप शेखावत, बाबूलाल शर्मा, मंजीत स्वामी, पूर्व सरपंच शीशराम खटाना,गोपाल सिंह, फूलचंद सैनी उदयपुरवाटी,जेपी महारानियां,राजेश खटाना किशोरपुरा,नीतू कंवर, उमराव नेवरी, गायकर विकास मावंडा,गिरधारी रावत,धवल कुमार सहित हजारों भक्त श्रद्धालु मौजूद रहे।


