रामपुर शाहबाद
रामपुर शाहबाद मार्ग पर सड़क हादसे में वृद्ध महिला की मौत

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
रामपुर शाहबाद। क्षेत्र में रविवार को सड़क हादसे में वृद्ध महिला की मौत हो गई। मौके पर पहुंची एंबुलेंस द्वारा मृत महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शाहबाद लाया गया। जानकारी के अनुसार ग्राम मडैयान बदे निवासी 55 वर्षीय आमना बेगम अपने दमाद फरमान के साथ फतिया लगाने के लिए चौरे की मडैया जा रही थी। रेवड़ी के पास बाइक से रोड पार करते समय अज्ञात वाहन की टक्कर से महिला की मौके पर मौत हो गई और दमाद फरमान गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पहुंची एम्बुलेंस द्वारा दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शाहबाद पहुंचे। परिजन भी रोते बिलखते सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शाहबाद पहुंचे। मौके जहां फरमान का प्राथमिक उपचार हुआ। महिला को घर भेज दिया। जानकारी के अनुसार महिला के पति की मृत्यु 2 वर्ष पूर्व हुई है। महिला के तीन लड़के हैं और तीन लड़कियां। जिसमे एक लड़की और लडके की शादी हो गई है।


