वेलफेयर सोसाइटी शा,प्रा,शाला,जम्होड़ी पंडा में सेवा समर्पण की भावना के साथ किया गया आयोजित l

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
छिन्दवाड़ा : शासकीय सेवक वेलफेयर सोसाइटी छिंदवाड़ा का सेवा कार्य, अध्यक्ष सतीश गोंडाने के मार्गदर्शन में शासकीय प्राथमिक शाला जम्होड़ी पंडा में सेवा समर्पण की भावना के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम में शाला के शिक्षक श्याम सुंदर पाल,एवं अरूणा सूर्यवंशी,द्वारा सोसाइटी के सचिव अरविंद भट्ट एवं सदस्यगण का आत्मीय स्वागत पुष्पगुच्छ भेंट कर किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ कक्षा 1 से 5 तक के 27 नन्हें विद्यार्थियों की सहभागिता के साथ दीप प्रज्ज्वलन एवं मां सरस्वती पर पुष्प अर्पित कर आशीर्वाद प्राप्त करते हुए किया गया। इसके बाद माध्यमिक शाला जम्होड़ी पंडा की छात्राओं कु, वंदना चंद्रवंशी, कु, सरस्वती माधवी एवं साथीगण ने सरस्वती वंदना की मनमोहक प्रस्तुति दी, जिसने समूचे वातावरण को आध्यात्मिक और सकारात्मक ऊर्जा से भर दिया। सदस्यों द्वारा सभी बच्चों को प्रेरणादायी आशीर्वचन एवं उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामनाएँ दी गईं। इस दौरान सचिव अरविंद भट्ट द्वारा बच्चों को प्रेरक कविता सुनाई गई l मुस्कुराने से यदि किसी के रक्त संचार में वृद्धि होती है l तो यह रक्तदान है l थाली में उतना ही लें व्यर्थ न जाए नाली में यह अन्नदान है l अच्छी बातें सुनना समयदान है l और रोते हुए के आँसू पोंछना भी किसी बड़े कार्य से कम नहीं है। इस कविता ने उपस्थित बच्चों में उत्साह, प्रेरणा और सकारात्मक सोच का संचार किया। उपहार वितरण कार्यक्रम के अंतर्गत सभी 27 नन्हें विद्यार्थियों को गर्म कपड़े, पानी की बोतल, पेन एवं चॉकलेट प्रदान की गई। उपहार पाकर बच्चों के चेहरों पर अपार खुशी झलक उठी।



