6 सूत्री मांगों को लेकर उपजिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन।

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
अमरोहा ।भारतीय किसान संघ की मासिक बैठक का आयोजन किया गया जिसमें किसानों की समस्याओं पर गहन विचार किया गया जिसमें विद्युत विभाग के खिलाफ भारी नाराजगी जाहिर की गई एक्स ई एन तथा एस डी ओ से प्रांतीय सगंठन मंत्री सुनील चौधरी ने साफ साफ शब्दों में कहा कि बिजली विभाग अपना रवैया तुरन्त सुधारे और किसानों की समस्याओं का तुरन्त समाधान करे जिला अध्यक्ष चंद्रप्रकाश शर्मा ने बताया कि हर घर नल हर घर नल के अंतर्गत बनाई गई पानी की टंकियों को शीघ्र चालू कराया जाएगा जिससे ग्रामीण वासियों को दूषित पानी से होने वाली बीमारियों से बचाया जा सके किसानों के अंश बंटवारे को ठीक कराया जाए ब्लॉक अध्यक्ष ओमवीर सिंह ने बताया कि निराश्रित गौवंशीय पशुओं को पकड़कर गौशालाओं में भिजवाया जाए आधार कार्ड संशोधन केंद्र बंद पड़े है जिससे आम जनता को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है उन्हें शीघ्र चालू कराया जाए तथा गन्ने का मूल्य 500रुपए प्रति कुंतल सरकार घोषित किया जाए आदि 6 सूत्री ज्ञापन उपजिलाधिकारी हसनपुर को सौंपा गया इस अवसर पर जिलामंत्री आलोक चौहान प्रांतीय मंत्री महिपाल सिंह पूर्व जिला अध्यक्ष कृष्ण कुमार शर्मा जिला कोषाध्यक्ष धर्मपाल सिंह चौहान जिला विद्युत प्रमुख यशवीर सिंह जिला उपाध्यक्ष हरिप्रकाश राणा जिला उपाध्यक्ष कोविंद्र सिंह राजीव कुमार धर्मपाल सिंह गंगाराम मंत्री रतन सिंह उमेश कुमार चंद्रपाल सिंह टेकचंद सिंह धर्मेंद्र सिंह अजीत सिंह आदि भारी संख्या में कार्यकता मौजूद रहे



