बोकारो

नावाडीह को अनुमंडल बनाने की मांग को ले रणनीति तैयार

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

 

बोकारो। नावाडीह को अनुमंडल बनाने की मांग को लेकर विनोद बिहारी महतो स्टेडियम नावाडीह ग्राउंड में पोस्टों पंचायत मुखिया उमेश महतो की अध्यक्षता में बैठक हुई।
संचालन नावाडीह सांसद प्रतिनिधि दीपू अग्रवाल ने क्या किया।

इस बैठक में मुख्य रूप से नावाडीह मुखिया श्रीमती किरण देवी ने कहा कि नावाडीह प्रखण्ड को अनुमंडल बनाने का निर्णय सराहनीय है और इस पहल का सभी का सहयोग ओर समर्थन करना चाहिए।
झारखंड आंदोलनकारी प्रोफेशर अलाउद्दीन अंसारी जी ने कहा कि जिला परिषद क्षेत्र अंतर्गत जिला परिषद की अध्यक्ष में दिनांक 21/12/25 को समय 1 बजे ऊपरघाट के कंजकीरो पंचायत के पिपराडीह में करने का निर्णय लिया गया,
द्वितीय बैठक 28/12/25 को समय 1 बजे से बाराडीह पंचायत भवन में किया जाएगा
तृतीय बैठक सुरही पंचायत भवन में 4/01/2026 को समय 1 बजे किया जाना है।
सांसद प्रतिनिधि दीपू अग्रवाल ने कहा कि इन बैठकों के बाद नावाडीह प्रखण्ड के विनोद बिहारी महतो स्टेडियम में एक सम्मेलन कर अध्यक्ष सचिव और कमेटी का विस्तार कर हस्ताक्षर अभियान चलाया जाएगा ।
मौके पे समाज सेवी घनश्याम महतो,भगीरथ महतो, सतनारायण महतो, राज़ हसन, सुरेंद्र गुप्ता, मूरत महतो, बासुदेव महतो, जगरनाथ महतो, विजय महतो, सतनारायण प्रसाद बर्नवाल, मूरत महतो, महेंद्र महतो, नारायण महतो, चुनीलाल महतो, उपस्थित थे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button