पाकुड़

भव्य तरीके से मनाया जायेगा हूल दिवस, पंकज मिश्रा ने साधा निशाना, सांसद ने की शिरकत, बरहेट/ महेशपुर अनुमंडल तो घोषित होंगे ही, एक और प्रखण्ड बनाने की विचार विमर्श जारी है – विधायक प्रो. स्टीफन मरांडी

Hul Diwas will be celebrated in a grand manner, Pankaj Mishra targeted, MP participated, Barhet/Maheshpur subdivision will be declared, discussions are on to create one more block - MLA Prof. Stephen Marandi

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। रविन्द्र भवन, पाकुड़ में झामुमो के जिलाध्यक्ष अजीजुल ईस्लाम की अध्यक्षता में आयोजित एक दिवसीय जिला कमिटी की बैठक में आगामी 30 जून 2025 को होने जा रही हूल दिवस को भोगनाडीह के पवन धरती पर भव्य तरीके से मनाये जाने समेत बगैर आदिवासी धर्म कोड/ सरना कोड लागू किये जातीय जनगणना कराने के खिलाफ विस्तृत चर्चाएं की गई। बैठक के बतौर मुख्यातिथि झामुमो के केन्द्रीय सचिव पंकज मिश्रा ने सम्बोधित करते हुए झामुमो कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि आप सभी राजमहल संसदीय क्षेत्र के सभी विधानसभा सीटों को झामुमो के खाते में दिलाने के लिए बहुत ही कठोर परिश्रम किये, जिसके लिए आप धन्यवाद के पात्र हैं। उन्होंने झामुमो कार्यकर्ताओं को आम-जनों की सुविधार्थ में जनभागीदारी सुनिश्चित करने की ताकीद भी की। पंकज मिश्रा ने स्पष्ट करते हुए कहा कि जबतक सरना धर्म कोड लागू नहीं होगा, तब तक झामुमो झारखण्ड में जातीय जनगणना के खिलाफ विरोध जताते रहेंगे। उन्होंने एक वाक्यांश उल्लेख करते हुए कहा कि कैसे लेंगे सरना धर्म कोड – लड़के लेंगे सरना धर्म कोड। कहा संगठन किसी भी पार्टी की सबसे बड़ी रीढ़ होती हैं। उन्होंने कहा कि झारखण्ड मुक्ति मोर्चा की न सांसद बड़ा है और न ही विधायक बड़ा है, बल्कि सबसे बड़ा झामुमो के कार्यकर्ता बड़ा है। कहा नेता नहीं बल्कि कार्यकर्ता और पार्टी बडा़ होता है। उन्होंने सख्त लिहाजा में कहा कि जनता के साथ ग़लत करने वाले कार्यकर्ताओं पर कारवाई भी होगी। पंकज मिश्रा ने तंज कसते हुए कहा कि झारखण्ड में कोई विपक्ष नहीं है, वे बिखरे हुए या टुकड़े – टुकड़े हो गये। उन्होंने पंचायत स्तरीय संगठनों को सशक्त बनाने पर जोर दिया। कहा 27 महिने जेल में रखा , तिनके मात्र तारा बचा है , आगे टिमटिमाते हुए तारा को भी संथाल परगना से साफ कर देंगे। वही सांसद विजय हसदा ने सम्बोधित करते हुए कई महत्वपूर्ण अवयवों पर विशेष रूप से प्रकाश डाला। वही प्रो. स्टीफन मरांडी ने संगठन को मजबूती पर कई अहम बिंदुओं पर विस्तृत प्रकाश डालते हुए कहा कि बगैर पंचायत संगठनिक मजबूती के पार्टी की बुनियादी ढांचागत मजबूती नहीं होंगे। साथ ही अनुशासन जरूरी है। विधायक प्रो. स्टीफन मरांडी ने कहा कि जब बरहेट अनुमंडल होंगे तो निश्चित है कि महेशपुर भी अनुमंडल घोषित होंगे। साथ ही एक और प्रखण्ड बनाने की विचार विमर्श जारी है। वही बैठक को सम्बोधित करते हुए झामुमो के केन्द्रीय समिति सदस्य सह- युवा नेत्री उपासना मरांडी ने संगठनिक ढांचा को बल दिलाने के ध्यानार्थ ग्रामीण इलाकों में महिलाओं के दरमियान सदस्यता अभियान चलाने की सुझाव दिया। उन्होंने कहा कि संगठन को मजबूती प्रदान करने में हमेशा कोशिश होनी चाहिए। कद्दावर नेता हाजी समाद अली, पूर्व जिलाध्यक्ष श्याम यादव व उपाध्यक्ष हरिवंश चौबे ने भी अपना सुझाव सम्बोधन के माध्यम से साझा किया। वही बैठक में झामुमो के केन्द्रीय सचिव पंकज मिश्रा के समक्ष हेना बीबी, सोनू आलम, चांचकी के मुख्तार हुसैन व तारानगर पंचायत के पूर्व मुखिया अफजल शेख करीब दो सौ (अपने ) समर्थकों के साथ के झामुमो का दामन थामा। बैठक में केन्द्रीय समिति सदस्य उमर फारूक, जिला परिषद अध्यक्ष जुली ख्रिष्टमणी हेम्ब्रम, झामुमो के पूर्व जिलाध्यक्ष श्याम यादव, जिला सचिव माईकल मुर्मू, उपाध्यक्ष हरिवंश चौबे, सुनील टुडू, मिथलेश घोष, प्रखण्ड अध्यक्ष मुस्लेहुद्दीध शेख, मतिलाल हांसदा, मुकेश सिंह, अजफारुल शेख, मोसरफ सुसैन, इस्माइल रहमान , जानीसार अन्य समेत काफी संख्या में झामुमो के कार्यकर्ता व वरीय पदाधिकारी मौजूद थे।

Show More

Nurul Islam

PRABHARI (MANDAL)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button