बरेली

एम.एफ.एम. स्कूल में टैलेंट हंट–2025 प्रतियोगिता का सफल आयोजन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बरेली ,रिठौरा। एम.एफ.एम. ए को-एजुकेशन स्कूल में रविवार को वार्षिक टैलेंट हंट–2025 का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्ण प्रतिभाग करते हुए अपनी प्रतिभा और ज्ञान का बेहतरीन प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता में सामान्य ज्ञान, तर्कशक्ति, गणित एवं विज्ञान विषयों पर आधारित वस्तुनिष्ठ प्रश्न शामिल थे। परीक्षा का प्रारूप सरकारी विभागों में आयोजित होने वाली प्रतियोगी परीक्षाओं की तर्ज पर तैयार किया गया, जिसका उद्देश्य छात्रों को भविष्य की प्रतिस्पर्धात्मक परीक्षाओं के लिए सक्षम और तैयार करना था।
आयोजन में एम.एफ.एम. स्कूल के साथ-साथ दरबारी लाल शर्मा इंटर कॉलेज रिठौरा, पद्मावती अकैडमी बरेली, एस.पी.आर. इंग्लिश मीडियम स्कूल, श्री कृष्णा पब्लिक स्कूल, एम.पी.एस. इंग्लिश मीडियम स्कूल, G.L.S. तथा न्यू इंग्लैंड इंग्लिश स्कूल सहित कई विद्यालयों के विद्यार्थी सम्मिलित हुए।
कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय प्रबंधक अनीस अहमद, प्रधानाचार्य अकील अहमद, परीक्षा संचालक माधुरी सागर तथा विद्यालय के अन्य अध्यापकगण उपस्थित रहे। प्रतियोगिता के दौरान सभी प्रतिभागियों ने अनुशासन और गंभीरता के साथ परीक्षा पूरी की।
विद्यालय प्रबंधन ने यह भी घोषणा की कि टैलेंट हंट–2026 का आयोजन 6 दिसंबर 2026 को किया जाएगा, जिसके लिए छात्र 30 नवंबर 2026 तक पंजीकरण कर सकेंगे।
प्रबंधन का कहना है कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों की प्रतिस्पर्धात्मक क्षमता को बढ़ाती हैं और उन्हें उज्ज्वल भविष्य की दिशा में प्रेरित करती हैं।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button