बिजनौर
लापता युवक का शव बाग में पड़ा मिला

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बिजनौर। मंडावर क्षेत्र में चौबीस घंटे से लापता एक युवक का शव जंगल में पड़ा मिला। घटना से आस पास के क्षेत्र में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच पड़ताल में गई है।
मिली जानकारी के अनुसार मंडावर थाना क्षेत्र के गांव बाजिदपुर निवासी शेखर पुत्र पप्पू सिंह सोमवार से लापता था। मंगलवार दोपहर उसका शव गाम मोहम्मदपुर देवमल उर्फ सुजानपुर में बाग के पास पड़ा हुआ मिला। शव मिलने पर पर क्षेत्र में हड़कंप मच गया और मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।पुलिस मामले की जांच में जुटी है।




