सड़क हादसे में घायल शिक्षक की इलाज के दौरान मौत

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अमेठी। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज अमेठी के शिक्षक कल्पेश सिंह का सड़क हादसे में निधन हो गया। प्रतापगढ़ में वैवाहिक कार्यक्रम से लौटते समय उनकी बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। प्रयागराज के स्वरूप रानी अस्पताल में उपचार के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन से विद्यालय परिवार और छात्र-छात्राओं में शोक व्याप्त है।
यह हादसा 30 नवंबर को हुआ था। जब कल्पेश सिंह अपने पैतृक निवास प्रतापगढ़ में एक वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होकर बाइक से अमेठी लौट रहे थे। अमेठी-प्रतापगढ़ मार्ग पर उनकी बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तत्काल प्रतापगढ़ जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां उनकी गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें प्रयागराज रेफर कर दिया था। विद्यालय के उप-प्राचार्य संजय सोनी ने बताया कि कल्पेश सिंह वर्ष 2003 में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज से जुड़े थे।

